Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Google पर ये चीजें सर्च कर लोग पहुंच गए जेल, आपको भी भारी पड़ेगी छोटी सी लापरवाही!

Google पर ये चीजें सर्च कर लोग पहुंच गए जेल, आपको भी भारी पड़ेगी छोटी सी लापरवाही!

By Abhimanyu 
Updated Date

Google Search : मौजूदा समय में गूगल (Google) लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है, क्योंकि लगभग हर सवाल का जवाब गूगल पर उपलब्ध है। लेकिन कभी-कभी गूगल पर लोग कुछ ऐसी चीजों को सर्च करते हैं, जो उन्हें जेल के दर्शन करवा देता है। जी, हां! भारत समेत कई देशों में कुछ चीजों को गूगल पर सर्च (Google Search) करना या उनकी जानकारी व फोटोज-वीडियो देखना पूरी तरह प्रतिबंधित है। वहीं, इन मामलों में दोषी पाये जाने पर आपको जेल भेजा जा सकता है। तो आइये जानते हैं कि किन चीजों के बारे में हमें गूगल पर सर्च नहीं करना चाहिए।

पढ़ें :- 12GB RAM और 50MP कैमरे के साथ मोटोरोला का धांसू फोन लॉन्च; चेक करें कीमत और फीचर्स

इन चीजों को गूगल पर न करें सर्च 

1- बम-बारूद बनाने का तरीका

बम-बारूद (Ammunition) एक संवेदनशील मुद्दा है, अगर आप इन्हें बनाने के तरीके के बारे में सर्च करते हैं तो आपको जेल यात्रा पर जाना पड़ सकता है। क्योंकि भारत समेत कई देशों की सुरक्षा एजेंसियां इस प्रकार के गूगल सर्च पर नजर रखती हैं। ऐसे में दोषी पाये गए व्यक्ति को कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं और जेल भी जाना पड़ सकता है।

2- हथियारों के बारे में जानकारी

पढ़ें :- iQOO Z9x Launch: भारत में आईकू का नया बजट फोन हुआ लॉन्च; चेक करें कीमत और फीचर्स

बम-बारूद बनाने के तरीके के साथ गूगल पर हथियारों (Weapons) के बारे में जानकारी सर्च करना भी गैरकानूनी है, लोग आएदिन इस टॉपिक को गूगल सर्च करते हैं लेकिन ऐसा लगातार करते रहना आपको जेल पहुंचा सकता है क्योंकि बहुत सारे अपराधी भी इस तरीके से हथियारों के बारे में जानते हैं और फिर उन हथियारों का इस्तेमाल गलत कामों के लिए करते हैं।

3- चाइल्ड क्राइम

लोग अक्सर बच्चों की तस्वीरें गूगल पर सर्च करते हैं, लेकिन चाइल्ड क्राइम (Child crime) से जुड़ी इमेज या कंटेन्ट सर्च करना आपको भारी पड़ सकता है क्योंकि भारत में यह एक संवेदनशील मुद्दा  है। अगर कोई व्यक्ति इस विषय पर ऑनलाइन तमाम कंटेंट सर्च करता है तो उसके खिलाफ भारत सरकार कार्रवाई कर सकती है।

4- महिला अपराध

कई बार लोग महिला अपराधों से जुड़े हुए कंटेंट जैसे वीडियो हो या फिर फोटोग्राफ सर्च करते हैं, लेकिन ये भी एक संवेदनशील मुद्दा है। ऐसा करने वाले को जेल जाना पड़ सकता है या कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

पढ़ें :- Cue Collar Band: राजस्थान के बल्लेबाज कैडमोर खास डिवाइस पहनकर उतारे मैदान में; इसकी खूबियां जानकर रह जाएंगे दंग

 

Advertisement