Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of Petha: पाचन को बेहतर करने में मदद करता है पेठे का जूस, कब्ज से मिलता है छुटकारा

Benefits of Petha: पाचन को बेहतर करने में मदद करता है पेठे का जूस, कब्ज से मिलता है छुटकारा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

गर्मियों के मौसम में अधिकतर घरों में पेठे का इस्तेमाल पानी पीने के लिए किया जाता है। जिसका स्वाद मीठा होता है, लेकिन आज हम जिस पेठे के जूस पीने के फायदे के बारे में बताने जा रहे है वो है जिससे पेठा बनाया जाता है।

पढ़ें :- BJP का करप्ट और 'जहरीला' मॉडल मासूमों की जान का बना दुश्मन, अब मैनपुरी, फर्रुखाबाद में नकली दवाई से 120 से ज्यादा बच्चे हुए बीमार : कांग्रेस

पेठा हरे रंग का कुछ कुछ गोल लौकी जैसा दिखाई देता है। पेठा में कई तरह के जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। पेठा में कार्ब्स, डाबर, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन सी, मैग्नीशियम और विटामिन बी 12 जैसे खीनज तत्व पाए जाते हैं। कई लोग सफेद पेठा की सब्जी खाना पसंद करते है। तो वहीं कुछ लोग इसे चीनी के चाशनी में डालकर पेठा बनाकर खाते हैं।

पेठा में कई तरह के जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। पेठा में कार्ब्स, डाबर, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन सी, मैग्नीशियम और विटामिन बी 12 जैसे खीनज तत्व पाए जाते हैं। पेठा हमारे हाजमा को दुरुस्त करता है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है। सफेद पेठा का इस्तेमाल आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा में भी होता है।

सफेद पेठा में कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है। वहीं इसमें पानी और फाइबर की मात्रा खूब होती है। जो कि पेट को ठंडा रखता है। वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। सफेद पेठा में विटामिन सी की मात्रा होती है जिससे कि हमारी इम्यूनिटी बढ़ सकती है। पेठा में विटामिन ई और जिंक की भी मात्रा होती है, जो कि बालों को लंबे, काले और घने बनाने में मदद करता है। इसके अलावा इससे दिल को भी मजबूती मिलती है।

पढ़ें :- Mahashivratri Special Healthy Dishes :  महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये स्पेशल हेल्दी डिशेज, एनर्जी भरपूर रहेगी
Advertisement