Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Petrol Diesel Price: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर की कीमत

Petrol Diesel Price: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर की कीमत

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश कोरोना संकट से गुजर रहा है। इस संकट में लोग बेरोजगार हो रहे हैं और उनकी आमदनी कम हो रही है। बावजूद इसके देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी जारी है। आज फिर डीजल की कीमत 27 से 29 पैसे तक बढ़ी है तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 22 से 24 पैसे तक बढ़ी थी।

पढ़ें :- 'कांग्रेस को देश की उपलब्धियां पसंद नहीं आ रही हैं,' कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

वहीं, बढ़े दामों के बाद देश के कई जगहों पर पेट्रोल की कीमते 100 रुपये पार पहुंच गयी हैं। राजस्थान के श्री गंगानगर में पेट्रोल 103.27 रुपये और डीजल 95.70 रुपये का हो गया है। बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

प्रमुख महानगरों में कितनी है डीजल—पेट्रोल की कीमत जानिए?
शहर               डीजल                    पेट्रोल
दिल्ली              83.22                92.58
मुंबई                90.40               98.88
कोलकाता        86.06               92.67
चेन्नई               88.07 94.31

 

पढ़ें :- सेम सेक्स संबंधों पर होगी 15 साल की कैद; ट्रांसजेंडरों को भी जेल, इस देश ने पारित किया सख्त कानून
Advertisement