Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Philippines plane crash : फिलीपींस एयर बेस पर ट्रेनिंग के दौरान टकराए दो विमान , 4 पायलटों की मौत

Philippines plane crash : फिलीपींस एयर बेस पर ट्रेनिंग के दौरान टकराए दो विमान , 4 पायलटों की मौत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Philippines plane crash :  फिलीपींस के एक एयर बेस पर उस समयबड़ा हादसा हो गया जब ट्रेनिंग के दौरान दो सैन्य विमान हवा में आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई। खबरों के अनुसार, वायु सेना ने शनिवार को बताया कि मनीला के दक्षिण में स्थित फर्नांडो एयर बेस पर SF-260 सिंगल प्रोपेलर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

पढ़ें :- Kim Jong Un visits China : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन पहुंचे चीन, यालू रिवर ब्रिज के जरिए सीमा पार की

फिलीपीन वायु सेना के प्रवक्ता कर्नल एल्विन कैपिंगुइयन ने एक बयान में कहा, “दोनों विमान एयर बेस के दायरे के भीतर ही गिरे। इनके अलावा किसी और के हताहत होने की खबर नहीं है।”वायु सेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच पूरी होने तक अपने सभी SF-260 ट्रेनर विमानों की उड़ान पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।

इसके पहले मई में, उत्तरी फिलीपींस के पहाड़ी इलाके में एक SF-260 ट्रेनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलटों की मौत हो गई थी।

Advertisement