Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर हुई बातचीत, G-20 की बैठक में आएंगे रूसी विदेश मंत्री

पीएम मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर हुई बातचीत, G-20 की बैठक में आएंगे रूसी विदेश मंत्री

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की है। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर बात की और इनकी प्रगति की समीक्षा भी की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी। इसमें बताया गया कि, दोनों ने जोहान्सबर्ग में हाल ही में संपन्न ब्रिक्स शिखर सम्मेलन सहित आपसी चिंता के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।

पढ़ें :- उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन ने तय कर लिया है पीएम कैंडिडेट का नाम

राष्ट्रपति पुतिन ने 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता जताई। उन्होंने कहा कि रूस का प्रतिनिधित्व रूसी संघ के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे। इसके साथ ही रूस के राष्ट्रपति ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई दी।

बता दें कि दिल्‍ली में 9 और 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्‍मेलन होने जा रहा है। इसमें दुनिया के 20 सबसे शक्तिशाली देशों के प्रमुखों को आना है, हालांकि पुतिन इसमें शामिल नहीं होंगे। फिलहाल भारत जी-20 की अध्‍यक्षता कर रहा है।

जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत नहीं आएंगे पुतिन
पीएमओ की तरफ से बताया गया कि राष्ट्रपति पुतिन ने 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि रूस का प्रतिनिधित्व रूसी संघ के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे। रूस के फैसले पर सहमति व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत सभी पहलों को रूस के लगातार समर्थन के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया।

पढ़ें :- महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन भारी बहुमत से लोकसभा सीटें जीतेगा, भाजपा चलाती है बुलडोजर : मल्लिकार्जुन खड़गे
Advertisement