Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Raksha Bandhan holiday trip : रक्षाबंधन की छुट्टी में घूमने का बनाएं प्लान, ये जगहें अच्छी रहेंगी

Raksha Bandhan holiday trip : रक्षाबंधन की छुट्टी में घूमने का बनाएं प्लान, ये जगहें अच्छी रहेंगी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Raksha Bandhan holiday trip : रक्षाबंधन के त्येहार पर परिवार के साथ यादगार छुट्टी मनाने के लिए कम बजट में कहीं घूमने का प्लान बना सकते है। आपके भाई-बहन ज़्यादा खर्च किए बिना कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत में ऐसी कई जगहें हैं जो कम बजट में भी घूमी जा सकती हैं। अगर रक्षाबंधन की छुट्टी में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अगस्त में मानसून और त्योहार के माहौल को देखते हुए ये जगहें अच्छी रहेंगी।

पढ़ें :- हाईवे पर अचानक सामने आया जंगली हाथी, कार पर रखा पैर; वायरल वीडियो ने मचाई दहशत

1. वाराणसी (उत्तर प्रदेश) – आध्यात्मिक यात्रा
क्यों जाएं:
रक्षाबंधन पर गंगा आरती का दिव्य अनुभव
काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन
घाटों पर सावन-भादो का आध्यात्मिक माहौल
समय: 2 दिन

2. चित्रकूट (उत्तर प्रदेश/मध्य प्रदेश) – परिवार के साथ शांत यात्रा
क्यों जाएं:
रामायण से जुड़े धार्मिक स्थल
मंदाकिनी नदी, कामदगिरि पर्वत दर्शन
मानसून में हरियाली का आनंद
समय: 2-3 दिन

3. उदयपुर (राजस्थान) – झीलों का शहर
क्यों जाएं:
मानसून में झीलें खूबसूरत लगती हैं
सिटी पैलेस, पिछोला झील, सज्जनगढ़ किला
परिवार के साथ यादगार फोटो ट्रिप
समय: 3 दिन

4. खजुराहो (मध्य प्रदेश) – इतिहास और कला प्रेमियों के लिए
क्यों जाएं:
विश्व प्रसिद्ध मंदिर समूह
मानसून में आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य
कम भीड़ में घूमने का मौका
समय: 2 दिन

पढ़ें :- पटना मेट्रो का एक साल पूरा, 3.37 लाख से अधिक लोगों ने किया सफर, दिसंबर तक खुलेगा नया 'खेमनीचक' स्टेशन

5. नैनीताल–मसूरी (उत्तराखंड) – पहाड़ों की छुट्टी
क्यों जाएं:
बारिश के बाद हरियाली और ठंडी हवा
झील, पहाड़ और प्राकृतिक दृश्य
सावधानी: मानसून में भूस्खलन और सड़क स्थिति की जानकारी लेकर जाएं।

बजट में घूमने के सुझाव 
ट्रेन यात्रा को प्राथमिकता दें। होटल पहले बुक करें (रक्षाबंधन पर भीड़ बढ़ सकती है)।बारिश के लिए छाता, रेनकोट और आरामदायक जूते रखें। स्थानीय खानपान और संस्कृति का आनंद लें।

उत्तर प्रदेश से जाने वालों के लिए सबसे आसान विकल्प: वाराणसी, चित्रकूट, अयोध्या, नैनीताल।

Advertisement