Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Planet Transit 2022: ग्रहों की चाल में होने जा रहा है महत्वपूर्ण परिवर्तन, एक ही राशि में विराजमान होंगे तीन बड़े ग्रह  

Planet Transit 2022: ग्रहों की चाल में होने जा रहा है महत्वपूर्ण परिवर्तन, एक ही राशि में विराजमान होंगे तीन बड़े ग्रह  

By अनूप कुमार 
Updated Date

Planet Transit 2022: दिसंबर माह में ग्रहों की चाल में परिवर्तन होने जा रहा है। इस माह में धनु राशि में एक साथ तीन महत्वपूर्ण ग्रहों का मिलन होने जा रहा है। इस माह में 3 बड़े ग्रह एक ही राशि में गोचर करने जा रहें हैं। ज्योतिष में इस तरह के परिवर्तन को अति महत्वपूर्ण माना जाता है। कई ग्रहों के एकत्रीकरण से  इसका शुभ और अशुभ दोनों प्रभाव होता है।

पढ़ें :- Bada Mangal Special: जब भक्त हनुमान से हार गए थे श्रीराम, फिर हुआ कुछ ऐसे कि...

पंचांग के मुताबिक, दिसंबर के महीने में ग्रहों के राजकुमार बुध, भोग विलास और भौतिक सुख –सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र एवं ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि में एक साथ विराजमान होने जा रहे हैं।

सबसे पहले बुध 3 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इसके बाद आज शुक्र का प्रवेश है। तत्पश्चात सूर्य देव 16 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे। इस प्रकार 16 दिसंबर से धनु राशि में 3 बड़े ग्रह बुध, शुक्र और सूर्य देव एक साथ संचरण करेंगे।

Advertisement