PM Albanese Japanese melons : ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का एक मजाकिया बयान अब विवाद का कारण बन गया गया है। दरअसल, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची द्वारा उपहार में दिए गए ‘क्राउन मेलन’ (शाही खरबूजे) पर पीएम अल्बनीज की गई अपनी एक टिप्पणी विादों का करण बन रही है।
खबरों के अनुसार, एक पूर्व जापानी राजदूत ने प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी को ‘महिला विरोधी’ और दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों का अपमान बताया है।
यह पूरा विवाद निक्की ओसबोर्न द्वारा होस्ट किए गए हास्य पॉडकास्ट ‘बुश डीप’ के दौरान उनके बयानों के बाद शुरू हुआ।
पढ़ें :- Flydubai Pilot Attack: ‘कैप्टन सोना मत… हमें आपकी जरूरत है’, करीब 45 मिनट तक कैप्टन को बचाने में जुटे रहे इजरायली डेंटिस्ट, बताया आंखों देखा हाल
पीएम अल्बनीज ने क्या कहा?
पॉडकास्ट एपिसोड में अल्बनीज ने ताकाइची द्वारा उपहार में दिए गए क्राउन मेलन्स को काफी अजीब बताया, लेकिन बाद में कहा कि वे अंततः काफी अच्छे निकले।
उपहार के बारे में चर्चा करते समय उन्होंने अपने सीने के पास हाथ के इशारे भी किए।
ओसबोर्न ने ताकाइची की शक्ल-सूरत पर मजाक करते हुए कहा कि वह पामेला एंडरसन जैसी दिख रही थीं।
अल्बनीज ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “वह 2 (खरबूजे) लाई थीं और वे बहुत सुंदर हैं।”
द ऑस्ट्रेलियन के लिए लिखे एक संपादकीय में यामागामी ने जापान में क्राउन मेलन के उच्च मूल्य पर प्रकाश डाला, जिसकी कीमत 30,000 येन (लगभग 17,900 रुपये) से अधिक है। अल्बनीज को अनुचित तुलना किए बिना जापान के उपहारों का आनंद लेना चाहिए।
विरोध के बावजूद पीएम अल्बनीज ने अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया है। उन्होंने तर्क दिया कि उनकी सरकार के तहत ऑस्ट्रेलिया और जापान के संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं।
पढ़ें :- भारत ही नहीं ये 6 देश भी 2036 ओलंपिक की मेज़बानी की दौड़ में शामिल, IOC को होस्ट को चुनने लगेंगे ढाई साल
विपक्षी नेताओं ने माफी मांगने की मांग की है। लिबरल सांसद मैरी एल्ड्रेड ने इन टिप्पणियों को अभद्र और घटिया बताया है।