Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM Modi Birthday: 73 साल के हुए पीएम मोदी, राहुल-केजरीवाल समेत तमाम नेताओं ने दी बधाई

PM Modi Birthday: 73 साल के हुए पीएम मोदी, राहुल-केजरीवाल समेत तमाम नेताओं ने दी बधाई

By Abhimanyu 
Updated Date

PM Modi Birthday: देश के पीएम नरेंद्र मोदी का आज (17 सितंबर) को जन्मदिन है। वो 73 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन पर भाजपा की ओर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। देशभर से पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर गृहमंत्री अमित शाह तक तमाम नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी उन्हें बधाई दी है।

पढ़ें :- व्हाइट हाउस में समोसे के बाद अब स्ट्रीट फूड गोलगप्पे की हो चुकी है एंट्री

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मेरी शुभेच्छा है कि अपनी दूरगामी दृष्टि तथा सुदृढ़ नेतृत्व से आप ‘अमृत काल’ में भारत के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करें। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा देशवासियों को अपने अप्रतिम नेतृत्व से लाभान्वित करते रहें।’

पढ़ें :- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ ,सीएमओ ने रद्द किए आज के सारे कार्यक्रम

गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, ‘अपनी दूरदर्शिता, अथक परिश्रम और नि:स्वार्थ सेवाभाव से करोड़ों लोगों के जीवन में समृद्धि और विश्वास लाने वाले देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही ईश्वर से आपकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं। भारत के हर व्यक्ति के दिल से जुड़कर उसे देश के विकास से जोड़ने का अद्भुत काम इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है। देश के करोड़ों गरीबों को गरीबी के अभिशाप से मुक्त कर उनके जीवन को बदलने के अपने संकल्प के कारण मोदी जी आज ‘दीनमित्र’ के रूप में जाने जाते हैं।

उन्होंने आगे लिखा, ‘नए भारत के शिल्पकार मोदी जी ने हमारे देश की प्राचीन विरासत के आधार पर एक भव्य और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने का काम किया है। चाहे संगठन हो या सरकार, मोदी जी से हम सभी को सदैव “राष्ट्रहित सर्वोपरि” की प्रेरणा मिलती है। ऐसे अद्वितीय नेता के मार्गदर्शन में देशसेवा का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

पढ़ें :- IPL Match Today: गुजरात समेत तीन टीमें हो चुकीं बाहर; आज लखनऊ और दिल्ली की किस्मत का होगा फैसला

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए लिखा, ‘भारत के यशस्वी एवं कर्मयोगी प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाए। उन्होंने भारत को न केवल नई पहचान दी है बल्कि संपूर्ण विश्व में उसका मान भी बढ़ाया है। लोक कल्याण और गरीब कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध मोदीजी ने भारत को विकास की नई बुलंदियों तक पहुंचाया है। उनके नेतृत्व में भारत उत्तरोत्तर प्रगति करता रहे और वे ऐसे ही मां भारती की सेवा करते रहें। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की और दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करता हूं।’

राहुल गांधी और सीएम केजरीवाल ने दी बधाई

पढ़ें :- Mumbai Hoarding Collapse: मुंबई में तूफान से गिरी बड़ी होर्डिंग; 14 लोगों की मौत, 74 घायल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके 73वें जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। राहुल गांधी ने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।’ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर बधाई. उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की शुभकामनाएं।’

पढ़ें :- सुशील मोदी का पार्थिव शरीर आज चार्टर्ड प्लेन से पहुंचेगा पटना; भाजपा अध्यक्ष नड्डा अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पीएम को 73वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मेरी उनके लिए शुभकामनाएं. उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना।”

Advertisement