Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. तमिल एक्टर विवेक के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- परिवार के सदस्यों मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं

तमिल एक्टर विवेक के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- परिवार के सदस्यों मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मशहूर तमिल अभिनेता विवेक के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट किया और कहा कि पर्यावरण तथा समाज के लिए उनकी चिंता उनके जीवन के साथ ही उनकी फिल्मों में भी विदित थी। विवेक का शनिवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ”जानेमाने अभिनेता विवेक के असामयिक निधन ने बहुत सारे लोगों को सदमा पहुंचाया है। अपने हास्य व बुद्धिमत्तापूर्ण संवाद अदायगी से उन्होंने लोगों का मनोरंजन किया उनके जीवन व उनकी फिल्मों में पर्यावरण और समाज के लिए उनकी चिंता विदित है। उनके परिवार के सदस्यों, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी

विवेक को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था और हालत बिगड़ने के बाद उन्हें ‘ईसीएमओ’ प्रणाली पर रखा गया था। एक्टर को गुरुवार को कोविड-19 रोधी टीका दिया गया था। अधिकारियों ने कहा था कि विवेक को हृदयाघात टीके के कारण नहीं हुआ था।

Advertisement