Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. PM मोदी ने नीरज चोपड़ा को 90 मीटर का आंकड़ा पार करने की दी बधाई, बोले- यह अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून का नतीजा

PM मोदी ने नीरज चोपड़ा को 90 मीटर का आंकड़ा पार करने की दी बधाई, बोले- यह अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून का नतीजा

By Abhimanyu 
Updated Date

Neeraj Chopra best throw 90.23m: दोहा डायमंड लीग 2025 में शुक्रवार को भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया। ओलंपिक पदक विजेता नीरज ने 90.23 मीटर का आंकड़ा पार करते हुए अपने करियर का बेस्ट थ्रो किया। वह इस मुकाम को हासिल करने वाले पहले भारतीय हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने नीरज की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी है।

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘शानदार उपलब्धि! दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। यह उनके अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून का नतीजा है। भारत को खुशी और गर्व है।’

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'

इससे पहले केन्‍द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘ऐतिहासिक उपलब्धि! हमारे भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा को 90.23 मीटर की थ्रो के साथ पहली बार 90 मीटर की बाधा को पार करने और दोहा डायमंड लीग, 2025 में दूसरा स्थान हासिल करने के लिए हार्दिक बधाई।’

पढ़ें :- Cyclonic Arnab : 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, 14 मीटर तक उठेंगी समुद्री लहरें, कब होगा टकराव?

बता दें कि नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार (16 मई) को दोहा डायमंड लीग 2025 में मेन्स जैवलिन थ्रो स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का बेस्ट थ्रो किया। जर्मनी के जूलियन वेबर 91.06 मीटर के थ्रो के साथ पहले नंबर पर रहे। यह थ्रो वेबर ने छठे प्रयास में किया था। नीरज के अलावा भारत के किशोर जेना भी मेन्स जैवलिन थ्रो सपर्धा में भाग ले रहे थे, जो आठवें नंबर पर रहे।

Advertisement