नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बनाया है। इस मामले में सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग (Former Chief Minister of Sikkim, Pawan Kumar Chamling) को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग (Former Chief Minister of Sikkim, Pawan Kumar Chamling) ने लगातार 8,930 दिनों तक किसी सरकार का नेतृत्व किया था। यह भारत में किसी भी सरकार के मुखिया का अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल था।
पढ़ें :- गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान कहा प्रधानमंत्री मोदी ने देश की प्रतिष्ठा को किया मजबूत, बिना अवकाश लिए 24 साल तक किया काम
चामलिंग 1994 से 2019 तक, पूरे 25 साल सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे। यह अपने आप में एक असाधारण उपलब्धि थी, लेकिन रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने 8,931वां दिन पूरा कर लिया और यह रिकॉर्ड अब उनके नाम हो गया।
यह गिनती कैसे हुई?
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा दो हिस्सों में है। पहले हिस्से में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर 2001 से 2014 तक करीब 13 साल तक वो गुजरात की सत्ता संभालते रहे। दूसरे हिस्से में 2014 में जब वो पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने। तब से आज तक लगातार। इन दोनों कार्यकालों को जोड़ने पर यह आंकड़ा 8,931 दिन बनता है।
राजनाथ सिंह ने धी बधाई
पढ़ें :- सांसद संजय राउत पीएम मोदी किया तंज, कहा- झोला उठा कर चले जाना चाहिए, रुपए के साथ गिर रही है देश की साख
Prime Minister Shri @narendramodi is now the longest-serving head of a government in India.
Pure devotion to the nation and its people defines PM Modi Ji. From his unwavering commitment as the Chief Minister of Gujarat to his dedicated leadership as the Prime Minister, his life… pic.twitter.com/llGPwziZZC
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) March 22, 2026
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, कि नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन देश और देशवासियों की सेवा को समर्पित रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक यह यात्रा सेवा, ईमानदारी और देश को सबसे पहले रखने की यात्रा है।
पढ़ें :- भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बने पीएम मोदी, सीएम योगी बोले-यह ऐतिहासिक कीर्तिमान आपके प्रति अटूट जनविश्वास का है सशक्त प्रतीक
पीएम मोदी के नाम दर्ज हैं कई उपलब्धियां
गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबा पूर्व अनुभव रखने वाले प्रधानमंत्री।
स्वतंत्रता के बाद जन्मे पहले प्रधानमंत्री।
लगातार तीन लोकसभा चुनाव (2014, 2019 और 2024) जीतने वाले नेता।
पीएम मोदी ने अपने सफर को किया याद
पढ़ें :- बंगाल फतह के मिशन पर BJP: PM Modi की 14 रैलियां, शाह-योगी भी मैदान में, चुनावी घमासान तेज
न्यूज एजेंसी से बात करते हुए पीएम मोदी ने अपने सफर को याद किया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में काम शुरू किया, तब राज्य कई बड़ी मुश्किलों से गुजर रहा था। गुजरात भूकंप, चक्रवात, सूखा और राजनीतिक अस्थिरता जैसी समस्याओं से जूझ रहा था। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों ने उन्हें और मजबूत बनाया और उन्होंने राज्य को आगे बढ़ाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। उन्होंने अपनी मां की एक सीख का भी जिक्र किया, गरीबों के लिए काम करना और कभी रिश्वत न लेना, जैसी सीख को उन्होंने अपने जीवन का मार्गदर्शन बताया।
पीएम मोदी ने बताई गुजरात की बात
पीएम मोदी के अनुसार, उनके कार्यकाल में गुजरात ने कृषि, उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर में काफी तरक्की की और एक मजबूत राज्य के रूप में उभरा। उन्होंने यह भी कहा कि 2014 में जब उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया, तब देश में भरोसे का संकट था, लेकिन जनता ने उन्हें मजबूत समर्थन दिया।
विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
इसके साथ ही पीएम मोदी ने दावा किया कि पिछले 11 वर्षों में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आए हैं और भारत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में एक मजबूत देश बनकर उभरा है। पीएम मोदी ने महिलाओं (नारी शक्ति), युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि देश की सेवा करना उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।