PM Narendra Modi in Silvassa, Dadra and Nagar Haveli: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज (7 मार्च) को दादरा और नगर हवेली के सिलवासा में केंद्र शासित प्रदेश के लिए 2,587 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने नमो अस्पताल के पहले चरण का उद्घाटन किया। वहीं, पीएम मोदी ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित भी किया।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
केंद्र शासित प्रदेश दादरा-नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल के पटेल ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “आज सिलवासा और इस राज्य को आधुनिक पहचान मिल रही है। यह एक ऐसा शहर बन गया है जहां हर जगह से लोग रहते हैं। यहां का महानगरीय मिजाज दिखाता है कि कैसे यहां नए अवसरों का विकास हुआ है, और वह भी तेज गति से… दादरा और नगर हवेली; दमन और दीव हमारे लिए सिर्फ केंद्र शासित प्रदेश नहीं बल्कि हमारा गौरव और विरासत हैं।”
पीएम मोदी ने आगे कहा, “पहले मुझे यह देखकर खुशी होती थी कि यहां हिंदी, मराठी, अंग्रेजी और गुजराती सहित चार भाषाएं पढ़ाई का माध्यम हैं। अब मुझे इस बात पर गर्व है कि प्राथमिक और जूनियर स्कूलों में भी बच्चों को स्मार्ट कक्षाओं में शिक्षा मिल रही है।” बता दें कि सिलवासा के बाद, वह सूरत जाएंगे और शाम करीब 5 बजे सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान का शुभारंभ करेंगे। पीएमओ के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री 8 मार्च को नवसारी जाएंगे। सुबह करीब 11:30 बजे वह लखपति दीदियों से बातचीत करेंगे, उसके बाद एक सार्वजनिक समारोह में विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।