Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. PM Modi in Netherlands: नीदरलैंड में प्रवासी भारतीयों से PM मोदी ने किया संवाद, कहा-आज हमारा भारत बहुत बड़ा सपना देख रहा

PM Modi in Netherlands: नीदरलैंड में प्रवासी भारतीयों से PM मोदी ने किया संवाद, कहा-आज हमारा भारत बहुत बड़ा सपना देख रहा

By शिव मौर्या 
Updated Date

PM Modi in Netherlands: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड के हेग शहर में प्रवासी समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, इतना प्यार और उत्साह… सच कहूं तो कुछ देर के लिए मैं भूल ही गया था कि मैं नीदरलैंड में हूं। ऐसे लग रहा है कि जैसे भारत में ही कहीं कोई फेस्टिवल चल रहा है। आप नीदरलैंड के समाज और यहां की इकोनॉमी में जो contribute कर रहे हैं उस पर हर भारतवासी को गर्व है। मैं आज इस अवसर पर नीदरलैंड की जनता और सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। मैं यहां की जनता को 140 करोड़ भारतवासियों की तरफ से अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

पढ़ें :- अब कोई माफिया किसी गरीब की जमीन पर नहीं कर सकता है कब्जा : सीएम योगी

पीएम मोदी ने कहा, मानवता का इतिहास साक्षी है कि समय के साथ अनेक संस्कृतियां मिट गईं। लेकिन भारत का diverse culture, आज भी अपने लोगों के दिलों में धड़कता है। पीढ़ियां बदल गई, देश बदल गए, परिवेश बदल गए… लेकिन परिवार के संस्कार नहीं बदले हैं, अपनापन नहीं बदला। क्योंकि आपने अपने पुरखों की भाषा को छोड़ा नहीं। आज 16 मई है, और ये दिन एक और वजह से बहुत विशेष है। आज से 12 वर्ष पहले 16 मई 2014 को कुछ खास हुआ था। 2014 में आज के ही दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे। दशकों बाद भारत में स्थिर और पूर्ण बहुमत वाली सरकार का बनना पक्का हुआ था। एक वो दिन था और एक आज का दिन है। कोटि-कोटि भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है और न थकने देता है।

उन्होंने आगे कहा, मैं बहुत छोटी आयु में ही देशभक्ति के रंग में रंग गया। आप ही मेरे परिवार बन गए। अहम् से वयम् का रास्ता चुन लिया। फिर आपका सुख ही मेरा सुख बन गया और आपका कल्याण ही मेरा कर्तव्य बन गया। 13 वर्ष मुख्यमंत्री के रूप में… 12 वर्ष प्रधानमंत्री का सेवाकाल… Democratic World में 25 वर्षों तक… करोड़ों-करोड़ वोटर्स का लगातार समर्थन… ये मेरे लिए बहुत ही बड़े सौभाग्य की बात है। मेरे लिए ये सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है… ये आपका आशीर्वाद मेरी बहुत बड़ी पूंजी है।

आज हमारा भारत बहुत बड़ा सपना देख रहा है। आज देश कह रहा है- हमें सिर्फ ट्रांसफॉर्मेशन नहीं चाहिए, हमें बेस्ट चाहिए, हमें फास्टेस्ट चाहिए। इसलिए जब भारत में Aspirations Unlimited हैं, तो Efforts भी Limitless हो रहे हैं। आज भारत का युवा आसमान छूना चाहता है। आज का भारत एक अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। आपने हाल में देखा होगा कि दुनिया की सबसे बड़ी और सफल AI समिट भारत ने आयोजित की। उससे पहले जी-20 की सफल समिट भी भारत ने आयोजित की थी।

पीएम मोदी ने आगे कहा, बीते वर्षों में भारत ने धरती से चंद्रमा की दूरी जितनी है, उससे भी 11 गुना अधिक ऑप्टिकल फाइबर बिछाया है। एक दशक पहले हम मोबाइल फोन इंपोर्ट करते थे, आज भारत दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्यूफेक्चरर है। इसके अलावा आज के भारत की एक और पहचान है। आज का भारत इनोवेशन पॉवर है। आज हमारे डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की चर्चा पूरी दुनिया में होती है। ये भारतीयों के इनोवेशन का बहुत बड़ा प्रमाण है।

पढ़ें :- जनता पर महंगाई की पड़ रही दोहरी मार: दूध के बाद महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, महंगी होगी माल ढुलाई, यात्रा करने में भी खर्च करना होगा ज्यादा रुपया

उन्होंने आगे कहा, जब लोगों के सपने सच होते हैं तो लोकतंत्र पर उनका भरोसा भी मजबूत होता है। मैं आपको हाल के विधानसभा चुनावों का उदाहरण देता हूं। असल, बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में इस बार 80-90 प्रतिशत तक वोटिंग हुई। और इसमें भी वीमेन पार्टिसीपेशन बहुत ज्यादा बढ़ी है और ये हर राज्य का ट्रेंड है। आज भारत में वोटर उत्साहित हैं। हमें गर्व होता है कि हर साल वोटिंग के रिकॉर्ड्स टूट रहे हैं। भारत की aspiration driven journey, हमारी democracy को सशक्त कर रही है। भारत… अपने हर citizen की democratic participation को value करता है। और mother of democracy के रूप में, ये हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है।

 

Advertisement