Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’ का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, कहा-पिछले 9 वर्षों में भारत में खेल का एक नया युग शुरु हुआ

‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’ का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, कहा-पिछले 9 वर्षों में भारत में खेल का एक नया युग शुरु हुआ

By शिव मौर्या 
Updated Date

Khelo India University Games 2022: ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022’ का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुभारंभ किया। लखनऊ में आयोजित खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स का ये तीसरा संस्करण है। इसके साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, आज यूपी देशभर की युवा खेल प्रतिभाओं का संगम बना है। खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games) में जो खिलाड़ी आए हैं वे अलग-अलग राज्यों से अलग-अलग क्षेत्रों से हैं। मैं उत्तर प्रदेश का सांसद हूं इसलिए मैं यूपी आए हुए सभी खिलाड़ियों का विशेष रूप से स्वागत करता हूं।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि मैं आप सभी खिलाड़ियों को आने वाली प्रतिस्पर्धाओं के लिए भी बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तीसरे संस्करण का आयोजन अपने आप में बहुत खास है। ये देश के युवाओं में टीम स्पिरिट को बढ़ाने का, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ाने क बहुत ही उत्तम माध्यम बना है। पिछले 9 वर्षों में भारत में खेल का एक नया युग शुरु हुआ है। ये नया युग विश्व में भारत को सिर्फ एक बड़ी खेल शक्ति बनाने भर का ही नहीं है। बल्कि ये खेल के माध्यम से समाज के सशक्तिकरण का भी नया दौर है।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी

उन्होंने कहा कि, जीवन में आगे बढ़ने के लिए, खेल को एक attractive प्रोफेशन के तौर पर देखा जाने लगा है और इसमें खेलो इंडिया अभियान बड़ी भूमिका निभाई है। साथ ही कहा कि, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्पोर्ट्स को एक विषय के रूप में पढ़ाया जाना प्रस्तावित है। स्पोर्ट्स अब पाठयक्रम का हिस्सा होने जा रहा है। देश की पहली राष्ट्रीय खेल यूनिवर्सिटी के निर्माण से इसमें और मदद मिलेगी।

कांग्रेस पर साधा निशाना
इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, खेलो के प्रति पिछली सरकारों का जो रवैया रहा है उसका एक जीता जाता सबूत कॉमनवेल्थ घोटाला था। जो खेल प्रतियोगिता विश्व में भारत की धाक जमाने के काम आ सकती थी उसी में घोटाला कर दिया गया।

 

 

 

पढ़ें :- उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन ने तय कर लिया है पीएम कैंडिडेट का नाम

 

Advertisement