India won the Asia Cup 2025: सूर्य कुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने रविवार को एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 5 विकेट से धूल चटाई। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 9वीं बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। दुश्मन देश की टीम के खिलाफ इस जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है।
पढ़ें :- 'निर्वाचन आयोग को 'G2' से परमिशन मिल गयी...' कांग्रेस ने चुनाव की घोषणा से पहले ECI पर कसा तंज
एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की जीत को पीएम मोदी ने खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर। नतीजा वही – भारत जीत गया! हमारे क्रिकेटरों को बधाई।” गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “एक अद्भुत जीत। हमारे लड़कों की ज़बरदस्त ऊर्जा ने प्रतिद्वंद्वियों को एक बार फिर धूल चटा दी। भारत को जीतना तय है, चाहे कोई भी मैदान हो।”
#OperationSindoor on the games field.
Outcome is the same – India wins!
Congrats to our cricketers.
पढ़ें :- करीब 4 दशक बाद एक बार फिर से लोकसभा अध्यक्ष के सामने अविश्वास प्रस्ताव आया, ये संसदीय राजनीति और सदन दोनों के लिए अफसोस-जनक: अमित शाह
— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2025
A phenomenal victory. The fierce energy of our boys blew up the rivals again.
Bharat is destined to win no matter which field.
— Amit Shah (@AmitShah) September 28, 2025
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि
बता दें कि एशिया कप 2025 जीतने के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान का बहिष्कार करते हुए पीसीबी और एसीसी के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया। टीम ने बिना ट्रॉफी के ही विक्ट्री फोटो शूट करवाया और जीत का जश्न मनाया। रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय टीम को अमीरात क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अल जरौनी से एशिया कप विजेता ट्रॉफी मिलेगी।