रांची। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश (Jairam Ramesh) बुधवार को रांची झारखंड (Ranchi Jharkhand) में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि चौथे चरण के मतदान के बाद कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance)को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलना तय हो गया है। शुरुआती दो चरण के चुनाव के बाद ये स्पष्ट था कि PM मोदी घबराए और बौखलाए हुए हैं, क्योंकि उनकी भाषा में ध्रुवीकरण पर जोर था। जबकि हमारा विश्वास, 5 न्याय और 25 गारंटी के कार्यक्रम से आता है। क्योंकि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिए लोगों के मन की बात सुनी और उनकी आवाज को न्याय पत्र में शामिल किया।
पढ़ें :- 'भारत-बांग्लादेश को दोस्त बनें रहने में ही फायदा है...' आम चुनाव से पहले बोली खालिदा जिया की पार्टी
कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलना तय हो गया है।
शुरुआती दो चरण के चुनाव के बाद ये स्पष्ट था कि PM मोदी घबराए और बौखलाए हुए हैं। क्योंकि उनकी भाषा में ध्रुवीकरण पर जोर था।
जबकि हमारा विश्वास, 5 न्याय और 25 गारंटी के कार्यक्रम से आता है।… pic.twitter.com/k0GjYRezhc
— Congress (@INCIndia) May 15, 2024
पढ़ें :- IND vs NAM : अभिषेक शर्मा को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती, नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना मुश्किल
जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) घबराए हुए हैं। वे जनता के सामने रोज नया झूठ बोलते हैं। PM मोदी ने कल कहा कि मैंने कभी हिंदू-मुस्लिम (Hindu-Muslim) की बात नहीं की। इससे बड़ा झूठ कुछ नहीं हो सकता। पहले हमारे घोषणापत्र के बारे में झूठ फैलाया, फिर लगातार ऐसी बातें कीं, जिससे ध्रुवीकरण को ऑक्सीजन मिल सके। ऐसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर कोई विश्वास नहीं कर सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी घबराए हुए हैं। वे जनता के सामने रोज नया झूठ बोलते हैं।
PM मोदी ने कल कहा: मैंने कभी हिंदू-मुस्लिम की बात नहीं की। इससे बड़ा झूठ कुछ नहीं हो सकता।
पहले हमारे घोषणापत्र के बारे में झूठ फैलाया, फिर लगातार ऐसी बातें कीं, जिससे ध्रुवीकरण को ऑक्सीजन मिल सके।
पढ़ें :- 'वंदे मातरम' पर सरकार का बड़ा आदेश, सार्वजनिक कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत के 6 छंदों का गायन अनिवार्य
ऐसे… pic.twitter.com/ON79ytMjzd
— Congress (@INCIndia) May 15, 2024
आप जातिगत जनगणना से क्यों भाग रहे हैं?
जयराम रमेश ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से 4 सवाल पूछना चाहता हूं। क्या आपकी विचारधारा संविधान को मानती है? आप जातिगत जनगणना से क्यों भाग रहे हैं? क्या PM मोदी आरक्षण की 50% सीमा से आगे बढ़ाने के समर्थन में हैं? क्या यह सच नहीं है कि आपने पिछले 10 साल में दलितों, आदिवासियों के हित की रक्षा के लिए लाए गए कानूनों को कमजोर किया है?
मैं प्रधानमंत्री से 4 सवाल पूछना चाहता हूं:
पढ़ें :- पूरे बजट में बंगाल को पूरी तरह किया गया नजरअंदाज, वित्त मंत्री अमीरों की हैं रॉबिनहुड : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी
– आपकी विचारधारा संविधान को मानती है?
– आप जातिगत जनगणना से क्यों भाग रहे हैं?
– क्या PM मोदी आरक्षण की 50% सीमा से आगे बढ़ाने के समर्थन में हैं?
– क्या यह सच नहीं है कि आपने पिछले 10 साल में दलितों, आदिवासियों के हित की रक्षा के लिए… pic.twitter.com/9ye51bmOup— Congress (@INCIndia) May 15, 2024