Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM मोदी ने अरबपतियों का लाखों करोड़ रूपया माफ कर दिया लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया: राहुल गांधी

PM मोदी ने अरबपतियों का लाखों करोड़ रूपया माफ कर दिया लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया: राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि, एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। राहुल गांधी ने कहा, BJP ने जितना पैसा जनता से लिया है, हमें उतना ही पैसा किसानों, मजदूरों, महिलाओं और गरीबों की जेब में डालना है। अगर BJP अडानी को 1 रूपया देती है, तो यहां की जनता के खाते में 1 रूपया जाना चाहिए। क्योंकि हमें पता है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था इन्हीं किसानों, मजदूरों, महिलाओं और गरीबों से चलती है।

पढ़ें :- Video-शिंदे गुट के MLA संजय गायकवाड़ का विवादित बयान, बोले- राहुल गांधी की जीभ काटने पर दूंगा 11 लाख रुपये इनाम

उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में हमने शुरू में ही निर्णय ले लिया था कि किसानों को धान के लिए 2500 रुपए/क्विंटल मिलेंगे। अगली बार जब हम मिलेगें तो आपको धान के लिए 3200 रूपए/क्विंटल मिलेंगे, क्योंकि ये निर्णय भी ले लिया गया है। साथ ही कहा, PM मोदी ने अरबपतियों का 14 लाख करोड़ रूपया माफ कर दिया, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। वहीं 5 साल पहले हमने आपसे कहा था कि छत्तीसगढ़ के किसानों का कर्ज माफ होगा और लाखों किसानों का कर्ज माफ किया गया। हम एक बार फिर किसानों की कर्ज माफी का वादा कर रहे हैं, और कर्ज माफ करके दिखाएंगे।

राहुल गांधी ने कहा, जिस दिन मैंने जाति जनगणना की बात शुरू की, उसी दिन से PM मोदी ने एक नए तरीके का भाषण देना शुरू कर दिया। वे पहले कहते थे- मैं OBC हूं। अब कहते हैं- देश में कोई जाति ही नहीं है, देश में सिर्फ गरीब हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि PM मोदी OBC वर्ग को देश में भागीदारी नहीं देना चाहते। साथ ही उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ की सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। हिंदुस्तान में पहली बार KG से लेकर PG तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी।

उन्होंने कहा, हिंदुस्तान की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, देश की रक्षा में कितना पैसा जाएगा, यह फैसला यही 90 अफसर लेते हैं। जबकि इन 90 अफ़सरों में से केवल 3 अफ़सर OBC वर्ग के हैं। अगर भारत सरकार 100 रुपए खर्च करती है, तो इनमें सिर्फ 5 रुपए का निर्णय ये OBC अफसर लेते हैं। इसलिए हमारी सरकार आते ही हम जाति जनगणना कराएंगे और आपका हक आपको वापस दिलाएंगे।

 

पढ़ें :- लखीमपुर खीरी और पीलीभीत के ट्रांस शारदा क्षेत्र में बाढ़ से तबाही, अखिलेश यादव बोले-सरकार जनता को कोई राहत नहीं दे रही
Advertisement