Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के कारण पीएम मोदी भी टोपी पहननी शुरू कर देंगे : दिग्विजय सिंह

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के कारण पीएम मोदी भी टोपी पहननी शुरू कर देंगे : दिग्विजय सिंह

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने एक बार फिर BJP और RSS पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का असर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) पर पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि मोहन भागवत (Mohan Bhagwat)  को मदरसा और मस्जिद जाने पर मजबूर होना पड़ा है और कुछ ही दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  (Prime Minister Narendra Modi) टोपी भी पहननी शुरू कर देंगे।

पढ़ें :- Women T20 World Cup Schedule : आईसीसी ने विमेन टी20 वर्ल्ड कप के कार्यक्रम का किया ऐलान, जानिए भारत के मैच कब-कब

बता दें कि, दिग्विज सिंह (Digvijay Singh)  भारत जोड़ो यात्रा की आयोजन स​मिति के प्रमुख हैं। इंदौर में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के बीच उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ‘भाजपा इन दिनों आलोचना के लिए खासकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  को इसलिए चुन रही है, क्योंकि उनकी भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने के भीतर भागवत मदरसा और मस्जिद जाने लगे हैं। थोड़े ही दिनों में मोदी भी टोपी पहनने लगेंगे।’

 

Advertisement