Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Prime Minister Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जश्न, मुस्लिम महिलाओं ने मनाया जन्मदिन, रूसी राष्ट्रपति ने भी दी बधाई

Prime Minister Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जश्न, मुस्लिम महिलाओं ने मनाया जन्मदिन, रूसी राष्ट्रपति ने भी दी बधाई

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग उन्हें जन्मदिन का बधाई संदेश भेज रहे हैं। गुजरात से लेकर वाराणसी तक उनके जन्मदिन को कार्यकर्ता से लेकर नेता अपने अपने तरीके से मना रहे हैं। यही नहीं, विपक्ष के नेताओं की तरफ से भी उन्हें बधाई दी जा रही है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं। वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके स्वस्थ, सक्रिय और सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं!

पढ़ें :- PM मोदी के जन्मदिन के अवसर पर BJP और सहयोगी दल 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में चलाएंगे सेवा संकल्प: अमित शाह

मुस्लिम महिलाओं ने भी मनाया जन्मदिन
सबसे अहम है कि, मुस्लिम समुदाय की महिलाएं भी पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मना रही हैं। महिलाओं ने केक काटकर और मिठाइयां बांटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने कुरान की तिलावत की और पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए दुआ की। कार्यक्रम में महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी शामिल हुए।

बाइक रैली का का हुआ आयोजन
पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, डिप्टी सीएम हर्ष संघवी और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने वडनगर से वाराणसी के लिए बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली में शामिल बाइक सवार सात राज्यों और कई गांवों से गुजरेंगे। इस दौरान पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

व्लादिमीर पुतिन ने दी पीएम मोदी को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बधाई दी है। बधाई संदेश में पुतिन ने कहा कि मोदी को देशवासियों का गहरा सम्मान और वैश्विक स्तर पर बड़ी प्रतिष्ठा हासिल है। उन्होंने भारत-रूस के विशेष और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में पीएम मोदी के योगदान का जिक्र किया। पुतिन ने हालिया दिल्ली यात्रा के दौरान मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए भी आभार जताया और कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सहयोग जारी रहेगा।

पढ़ें :- जॉर्जिया मेलोनी ने PM मोदी के साथ की फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की दी बधाई, जानिए क्या कहा
Advertisement