लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया। ये सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा। साथ ही, जीपीओ पार्क में पीएम मोदी के जीवन पर आधरित प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इस दौरान प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य भी मौजूद रहे।
पढ़ें :- सीएम योगी ने लखनऊ में दो आवासीय और पांच अपार्टमेंट योजनाओं का किया भूमिपूजन, जानिए प्लॉट के रेट
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें उनके बाल्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के पूरे सफर को दिखाया गया है। बता दें कि, आज देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। साथ ही, कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। साथ ही, पीएम मोदी के के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इसकी शुरुआत बुधवार से हो गई।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी भारत की राजनीति के चमकते हुए सूर्य हैं…#MyModiStory pic.twitter.com/6Y4KKV3hBj
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 17, 2025
पढ़ें :- Greater Noida Bus Fire : ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में AC फटने से लगी आग, 9 लोगों की मौत
सीएम योगी ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई
बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेशवासियों की तरफ से जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत का दर्शन कर रही है। जो, भारत कभी पिछलग्गू माना जाता था, लेकिन आज अपने आत्मविश्वास से दुनिया को प्रेरित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, पिछले 11 वर्षों से भारत ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं। अर्थव्यवस्था, विरासत, इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, नियुक्तियां, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि विकास, जल संसाधन जैसे तमाम क्षेत्रों में नए प्रतिमान स्थापित हुए हैं। गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं, दलित और वंचित समाज को प्राथमिकता देने की वजह से हर नागरिक के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है।