Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Poco X8 Pro Iron Man Edition की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, Flipkart पर बैनर लाइव

Poco X8 Pro Iron Man Edition की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, Flipkart पर बैनर लाइव

By Abhimanyu 
Updated Date

Poco X8 Pro Iron Man Edition : शाओमी के सब-ब्रांड पोको अपने Poco X8 Pro Iron Man Edition को 17 मार्च को ग्लोबल मार्केट साथ-साथ भारत में भी लॉन्च करेगा। इसका बैनर अब Flipkart पर लाइव हो गया है। जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि X8 Pro Iron Man Edition भारतीय बाज़ार में 17 मार्च को शाम 5:30 बजे (IST) लॉन्च होगा। उसी दिन, Poco X8 Pro सीरीज़ भी भारतीय बाज़ार में पेश की जाएगी।

पढ़ें :- सनराइजर्स के अबरार अहमद को साइन करने पर BCCI, बोला- इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं

Poco X8 Pro भारत में लॉन्च होने वाला X सीरीज़ का पहला स्पेशल एडिशन स्मार्टफ़ोन होगा। इससे पहले, देश में Poco F6 Deadpool Edition लॉन्च हुआ था। जिसके बाद ब्रांड ने ग्लोबल मार्केट में X7 Pro Iron Man Edition पेश किया था, लेकिन वह भारत में नहीं आया था। टिप्सटर की मानें तो इस डिवाइस में डार्क ग्रे फिनिश के साथ गोल्ड एक्सेंट दिखाई देते हैं, और इसके सेंटर में एक बड़ा आयरन मैन ग्राफिक और “IRONMAN” टेक्स्ट भी है।

डिज़ाइन की बात करें तो, रेंडर में ऊपर दाईं ओर Poco Limited Edition की ब्रांडिंग और नीचे Stark Industries की ब्रांडिंग दिखाई देती है। इसमें आर्क-रिएक्टर स्टाइल का सर्किट पैटर्न भी नज़र आता है, साथ ही डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें गोल्ड कैमरा रिंग्स और एक LED फ्लैश शामिल है। इसके अलावा, उम्मीद है कि इसमें Poco X8 Pro वाले ही स्पेसिफिकेशन्स होंगे।

Poco X8 Pro में Dimensity 8500 Ultra SoC मिल सकता है और 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 25W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी होगी। 24GB तक LPDDR5X RAM (वर्चुअल RAM सहित), UFS 4.1 पर आधारित इंटरनल स्टोरेज, 120FPS गेमिंग, Poco 3D Ice Loop Cooling (5300mm² वेपर चैंबर एरिया + 11000mm² ग्रेफाइट लेयर एरिया), और कैमरा डेको पर डायनामिक RGB लाइटिंग होने की पुष्टि हो चुकी है।

पढ़ें :- बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक, राज्य में पांच नए ST-SC और OBC 'सांस्कृतिक एवं विकास बोर्ड' का होगा गठन
Advertisement