Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्तार के एंबुलेंस प्रकरण में डॉ. अलका राय और डॉ. एसएन राय को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुख्तार के एंबुलेंस प्रकरण में डॉ. अलका राय और डॉ. एसएन राय को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By शिव मौर्या 
Updated Date

मऊ। बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) और उसके करीबियों पर एक-एक कर शिकंजा कसता जा रहा है। अब एंबुलेंस प्रकरण में अस्पताल संचालिका डॉ. अलका राय (Dr. Alka Rai) और डॉ. एसएन राय (Dr. SN Rai) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मऊ पुलिस ने आज तड़के ये कार्रवाई की है। इस मामले में दो दिन पहले ही गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।

पढ़ें :- लखनऊ लोकसभा सीट पर सपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा का नामांकन दाखिल कराया,जानें क्या है वजह?

बता दें कि, पंजाब में कोर्ट जाने के लिए मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) ने फर्जी नंबर की एंबुलेंस उपयोग की थी। इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने मऊ की रहने वाली अस्पताल संचालिका डॉ. अलका राय (Dr. Alka Rai) और डॉ. एसएन राय (Dr. SN Rai)पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। वहीं, अब दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में मुख्‍तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के खिलाफ एक दिन पहले ही गैंगेस्‍टर एक्‍ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।

ये है पूरा मामला
बता दें कि, पंजाब जेल में बंद रहने के दौरान मुख्तार कोर्ट जाने के लिए जिस एंबुलेंस का उपयोग करता था वो डॉ. अलका राय (Dr. Alka Rai) के नाम पर दर्ज थी। फर्जी दस्तावेज के आधार पर उसका रजिस्ट्रेशन कराया गया था। 31 मार्च 2021 को मामला सामने आने के बाद बाराबंकी कोतवाली नगर पुलिस ने मऊ जिले के श्याम संजीवनी अस्पताल की संचालिका डॉ. अलका राय और उनके भाई के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया था।

 

 

पढ़ें :- Breaking News-सुप्रीम कोर्ट अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर कर सकता है विचार ,अगली सुनवाई 7 मई को

 

Advertisement