Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी की सख्ती के बाद एक्शन में पुलिस, हिंसा में शामिल 109 उपद्रवी हुए गिरफ्तार

सीएम योगी की सख्ती के बाद एक्शन में पुलिस, हिंसा में शामिल 109 उपद्रवी हुए गिरफ्तार

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को नमाज के बाद हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। उपद्रवियों को चिन्हित कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने लखनऊ में आलाधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई है। इससे पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ स्पष्ट कर चुके हैं कि उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों ने भी कानून को हाथ में लेने की कोशिश की है उन्हें सबक सिखाने को कहा है।

पढ़ें :- कांग्रेस और TMC एक सिक्के के दो पहलू, बंगाल में एक दूसरे को देते हैं गाली और दिल्ली में निभाते हैं दोस्ती: पीएम मोदी

ऐसे में अब हिंसा में शामिल उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई तय हो गयी है। वहीं, पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार (ADG Law and Order Prashant Kumar) ने कहा कि, सभी जिलों में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। हिंसा व आगजनी में शामिल उपद्रवियों की गिरफ्तारी शुरू हो गई है। शुक्रवार शाम 7.30 बजे तक कुल 109 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि, इसमें सहारनपुर से 38, प्रयाजरागज से 15, हाथरस से 24, मुरादाबाद से सात, फिरोजाबाद से दो और अंबेडकरनगर से 23 गिरफ्तार किए गए हैं। एडीजी कानून व्यवस्था ने कहा कि कुछ लोगों ने जानबूझकर मामले को भड़काया है। हिंसा में शामिल लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जो भी सरकारी एवं निजी संपत्ति की क्षति हुई है उसकी वसूली की जाएगी। गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति भी जब्त होगी।

 

 

पढ़ें :- मोदी परिवारवाद चलाते है भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है मोदी परिवार-दिग्विजय सिंह
Advertisement