लखनऊ। जयप्रकाश नारायण की जयंती से पहले ही लखनऊ स्थित जेपी सेंटर के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। इसके साथ ही, वहां का रास्ता भी पूरी तरह से बंद कर दिया गय है। टीन और बैरियर लगा दिए गए ताकि कोई वहां पहुंच न सके। दरअसल, ये सुरक्षा व्यवस्था अखिलेश यादव को रोकने के लिए बढ़ाई गयी है। संभावना जताई जा रही है कि, पिछले साल की तरह अखिलेश यादव इस बार भी जेपीएनआईसी पहुंच सकते हैं, जिसके कारण वहां पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गयी है।
पढ़ें :- लखनऊ विश्वविद्यालय में लाल बारादरी को लेकर बढ़ा विवाद, समाजवादी छात्र सभा-NSUI के छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन, एबीवीपी कार्यकर्ता भी मैदान में उतरे
हालांकि, अभी तक अखिलेश यादव वहां नहीं पहुंचे हैं लेकिन समाजवादी छात्र सभा के दो कार्यकर्ताओं ने वहां तक पहुंचे और जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया है, जिसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आयी है। सपा छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा और अमर यादव बीती रात ही जेपी सेंटर में चोरी-छिपे घुस गए थे। जिन्होंने जेपी जी की मूर्ती पर माल्यार्पण किया है। फिलहाल सपा नेताओं ने माल्यार्पण कर वीडियो और फोटो जारी कर दिया है।
“सम्पूर्ण क्रांति से मेरा तात्पर्य समाज के सबसे अधिक दबे-कुचले व्यक्ति को सत्ता के शिखर पर देखना है।”
-लोकनायक जयप्रकाश नारायण
योगी आदित्यनाथ आपकी पुलिस समाजवादियों के मजबूत हौसलों को नहीं तोड़ सकती,समाजवादी छात्रसभा ने माला भी पहनाई और सरकार की ओछी मानसिकता को भी उजागर किया। pic.twitter.com/ehahLegefI— Vineet Kushwaha (@vineetkk1488) October 11, 2025
विनित कुशवाहा ने सोशल मीडिया एक्स पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी कि पंक्ति को लिखा कि, “सम्पूर्ण क्रांति से मेरा तात्पर्य समाज के सबसे अधिक दबे-कुचले व्यक्ति को सत्ता के शिखर पर देखना है।” इसके साथ ही आगे लिखा, योगी आदित्यनाथ आपकी पुलिस समाजवादियों के मजबूत हौसलों को नहीं तोड़ सकती, समाजवादी छात्रसभा ने माला भी पहनाई और सरकार की ओछी मानसिकता को भी उजागर किया।
“सम्पूर्ण क्रांति से मेरा तात्पर्य समाज के सबसे अधिक दबे-कुचले व्यक्ति को सत्ता के शिखर पर देखना है।”
— लोकनायक जयप्रकाश नारायण pic.twitter.com/WaSVtkb1qZ
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 11, 2025