1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. संसद में आज भी जोरदार हंगामें के आसार, LPG और वेस्ट एशिया संकट का मुद्दा उठाएगा विपक्ष

संसद में आज भी जोरदार हंगामें के आसार, LPG और वेस्ट एशिया संकट का मुद्दा उठाएगा विपक्ष

Parliament Budget Session Phase 2 Live : संसद बजट सत्र 2026 के दूसरे चरण के दूसरे दिन भी जोरदार हंगामें के आसार नजर आ रहे हैं। विपक्ष एलपीजी की कीमतों और वेस्ट एशिया संकट का मुद्दा उठाने वाला है। इस बीच, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने रूल 267 के तहत राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ़ बिजनेस नोटिस दिया है। उन्होंने सदन में वेस्ट एशियन लड़ाई का भारत की एनर्जी सिक्योरिटी, इकॉनमी, ट्रेड, घरेलू फ्यूल की कीमतों और इंडियन डायस्पोरा पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा की मांग की है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Israel-Iran War Again: इजराइल और ईरान एक-दूसरे पर बरसा रहे मिसाइलें, सीजफायर के बाद अब तक सबसे गंभीर तनाव

बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने होटलों में गैस की कमी होने का दावा किया। उन्होंने पीटीआई से कहा, “होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने कहा है कि गैस की पूरी कमी है, और इसी कमी की वजह से सप्लाई रोक दी गई है। तो कुल मिलाकर, मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि ‘महान भारत’ कहां है, और उसकी पॉलिसी कहां हैं, अगर सिर्फ आठ या नौ दिनों की लड़ाई में हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं जहां हम सप्लाई नहीं दे पा रहे हैं?”

कमर्शियल LPG सिलेंडर की अचानक कमी से हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में चिंता बढ़ने के बाद सप्लाई के मामलों की जांच के लिए तेल मंत्रालय द्वारा एक कमेटी बनाने पर, झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद महुआ माजी ने कहा, “हम इस कदम का स्वागत करते हैं, सप्लाई ठीक होनी चाहिए। हालांकि, पूरे देश में हालात खराब हैं। मैं कल रांची से लौटी हूं। शहर में लोग LPG सप्लाई को लेकर परेशान हैं, पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लग रही हैं। सरकार को अपनी पॉलिसी साफ-साफ बतानी चाहिए। ऐसा लगता है कि विदेश नीति में कोई तालमेल नहीं है।”

वेस्ट एशिया संकट पर महुआ माजी ने कहा, “विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान काफी नहीं है, सरकार को पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा करनी चाहिए और विपक्ष के साथ टेबल टॉक करनी चाहिए।” समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “एक पैनल बनाने से LPG संकट हल नहीं हो सकता, सरकार पश्चिम एशिया संघर्ष के दौरान लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भटकाना चाहती है।”

पढ़ें :- मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, कल से लागू होगीं नई दरें
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...