Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. सियासत: चाचा पशुपति कुमार पारस को अपना दमखम दिखायेंगे भतीजे चिराग पासवान

सियासत: चाचा पशुपति कुमार पारस को अपना दमखम दिखायेंगे भतीजे चिराग पासवान

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली।लोकजनशक्ति पार्टी में चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजे चिराग पासवान के बीच चल रहा सियासी घमासान और बढ़ता जा रहा है। चाचा को अपना दमखम दिखाने केलिए चिराग ने आज दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में चिराग आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

इससे पहले चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस के पार्टी अध्यक्ष के चुनाव को खारिज करते हुए कहा था कि पटना में आयोजित बैठक असंवैधानिक थी और इसमें राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्यों की न्यूनतम उपस्थिति भी नहीं थी। चिराग पासवान ने बताया कि उनकी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पारस के नेतृत्व वाले धड़े को उसकी बैठकों में पार्टी का चिह्न और झंडे का इस्तेमाल करने से रोकने का आग्रह भी किया है।

लोजपा महासचिव अब्दुल खालिक ने कहा कि पारस और पार्टी के चार अन्य सांसदों द्वारा चिराग पासवान को पद से हटाने के बाद संगठन में फूट के बीच चिराग पासवान के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पहले के चुनाव की प्रतिपुष्टि करने के लिए रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी के 90 से अधिक स्वीकृत सदस्य हैं और गुरुवार को पटना में हुई बैठक में उनमें से बमुश्किल नौ मौजूद थे, जिसमें पासवान के चाचा पारस को उनके स्थान पर अध्यक्ष चुना गया था।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट
Advertisement