नई दिल्ली। मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला सोशल मीडिया पर चल रहे ‘370 रुपये की बिरयानी’ (₹370 biryani) से जुड़े भद्दे कमेंट का है, जिस पर पूनम पांडे (Poonam Pandey) का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पूनम ने इस पूरे विवाद पर एक इंस्टाग्राम वीडियो जारी करते हुए न सिर्फ प्रणित मोरे (Pranit More) और हिमांशु जांगड़ा (Himanshu Jangra) को लताड़ लगाई है, बल्कि महिलाओं के सम्मान को लेकर एक बेहद जरूरी और कड़ा संदेश भी दिया है।
पढ़ें :- कॉमेडियन प्रणित मोरे की और बढ़ीं मुश्किलें, अंग दाताओं पर अभद्र टिप्पणी को लेकर AIMSA ने की कार्रवाई की मांग
दरअसल, पिछले दिनों प्रणित मोरे (Pranit More) के शो में हिमांशु जांगड़ा (Himanshu Jangra) नाम के युवक ने ‘370 रुपये की बिरयानी’ को लेकर औरतों को लेकर भद्दा कमेंट, जिसके बाद बवाल मच गया। शो में स्टैंडअप कॉमेडियन ने इस बात पर खूब ठहाके लगाए। जिसके बाद लोगों ने उन्हें भी घेर लिया।
पूनम पांडे ने क्या कहा?
पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि ‘भई क्या चल रहा है मार्केट में… मैंने ये जो 370 रुपये की बिरयानी वाली स्टोरी सुनी, वाह बेटा क्या सोच है आपकी? वैसे मैं आपको एक बात बता दूं? हम औरतों को हर महीने पीरियड्स होते हैं, तो हम पैड्स यूज करते हैं। हमारे पीरियड्स के पैड्स भी 370 रुपये से महंगे होते हैं, जो हम इस्तेमाल करके फेंक देते हैं। तो जबान संभालकर बात किया कर, तू औरतों के बारे में बात कर रहा है।
पूनम पांडे का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि पूनम पांडे से पहले रश्मि देसाई, आयशा खान, मालती चहर और कुशा कपिला जैसी कई हस्तियों ने भी इस टिप्पणी पर नाराजगी जताई। सोशल मीडिया पर जबरदस्त आलोचना के बाद हिमांशु जांगड़ा को गुड़गांव की कंपनी स्टारविक डिजाइन से नौकरी से निकाल दिया गया।
ट्रोलिंग के बाद प्रणित मोरे ने भी माफी मांगी, हटाया वीडियो
पढ़ें :- Bigg Boss Season 19 Winner : बिग बॉस 19 के विनर हैं अमाल मलिक, स्क्रीन पोल का दावा
वहीं, प्रणित मोरे ने भी माफी मांगी और कहा कि उन्हें उस समय इस बात का एहसास नहीं हुआ और वह टिप्पणी पर आपत्ति जताने में चूक गए। उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डीएक्टिवेट कर दिया और वीडियो को सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया।