1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 4,200 करोड़ रुपए में बना लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे 12 दिन में ही धंसा, कांग्रेस वीडियो शेयर कर बोली- यही है BJP का ‘करप्शन मॉडल’

4,200 करोड़ रुपए में बना लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे 12 दिन में ही धंसा, कांग्रेस वीडियो शेयर कर बोली- यही है BJP का ‘करप्शन मॉडल’

करोड़ों रुपये की लागत से तैयार लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे (Lucknow-Kanpur Greenfield National Elevated Expressway) के उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 13 जुलाई को उद्घाटन हुआ और 26 जुलाई को सड़क धंस गई।

By santosh singh 
Updated Date

उन्नाव। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे (Lucknow-Kanpur Greenfield National Elevated Expressway) के उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 13 जुलाई को उद्घाटन हुआ और 26 जुलाई को सड़क धंस गई।

पढ़ें :- आज पेपर लीक एक महामारी बन चुकी है, शिक्षा व्यवस्था ICU में और छात्रों की मांगे इसके इलाज की शुरुआत है : कांग्रेस

पार्टी ने लिखा कि ये 4,200 करोड़ रुपए में बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (Lucknow-Kanpur Expressway) की हकीकत है।BJP सरकार में घटिया माल लगाकर सड़कें बनाई जाती हैं, पैसों की लूट-खसोट होती है, नेता-मंत्री करोड़ों रुपए डकार जाते हैं। नतीजा- जनता को ‘तोहफे’ में ऐसी धंसी हुई रद्दी सड़क मिलती है। यही BJP का ‘करप्शन मॉडल’ (BJP’s ‘corruption model) है।

पढ़ें :- Video- उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे टूटने के सवाल पर भड़के मंत्री जी, बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...

बारिश के चलते एक्सप्रेस-वे का एक हिस्सा धंस जाने का वीडियो समाजवादी पार्टी के नेता मधुसूदन यादव (Samajwadi Party leader Madhusudan Yadav) ने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मधुसूदन यादव (Madhusudan Yadav)ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए एक्सप्रेस-वे की निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि भारी बारिश की पहली परीक्षा में ही सड़क क्षतिग्रस्त हो जाती है, तो इसके दीर्घकालिक उपयोग और सुरक्षा को लेकर गंभीरता से जांच की जानी चाहिए।

बता दें कि यह मामला उन्नाव जिले के कोरारी क्षेत्र के पास का है, जहां कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले हिस्से में करीब 5 से 7 मीटर सड़क धंस गई। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी खिसकने से यह हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ।

दुरुस्त करने का दावा

इसी सूचना मिलते ही निर्माण एजेंसी ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कर सड़क को दुरुस्त कराने का दावा किया है। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। आनन-फानन में सड़क को दुरुस्त करने का काम किया गया, ताकि यातायात प्रभावित न हो और आगे किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।

सड़क धंसने के वास्तविक कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 13 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय रक्षा मंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister for Road Transport and Highways Nitin Gadkari) ने 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे (Lucknow-Kanpur Greenfield National Elevated Expressway)  का उद्घाटन किया था। इस परियोजना को लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा को अधिक तेज, सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...