Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दरोगा का पार्लर संचालिका संग अश्लील वीडियो वायरल , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित

दरोगा का पार्लर संचालिका संग अश्लील वीडियो वायरल , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित

By santosh singh 
Updated Date

मेरठ: यूपी के मेरठ जिले में सब इंस्पेक्टर का ब्यूटी पार्लर संचालिका (Beauty Parlor Owner)  संग अश्लील वीडियो (Pornographic Video) तेजी से वायरल है। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताडा (Senior Superintendent of Police Dr. Vipin Tada) ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई युवती की शिकायत पर की गई है। युवती ने मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को निलंबित करने के साथ ही घटना की जांच एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन (ASP Brahmapuri Antariksh Jain) को सौंपी है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

बता दें कि शहर के मंगल पांडे नगर (Mangal Pandey Nagar) स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली इस युवती का आरोप है की ब्यूटी पार्लर संचालिका जेल चुंगी चौकी प्रभारी स्नेह प्रकाश (Jail Toll Post in-charge Sneh Prakash) से सांठगांठ कर देह व्यापार का धंधा (Prostitution Business) कर रही है। युवती का आरोप है कि जब वह ब्यूटी पार्लर (Beauty Parlor) में कामकरती थी तो उसे पर गलत काम करने का दबाव बनाया जाता था। यही नहीं ब्यूटी पार्लर संचालिका (Beauty Parlor Owner) ने नौकरी छोड़ने पर उसे झूठे मुक़दमे में फसाने की धमकी दी।

मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा (Metropolitan President of Meerut Vyapar Mandal Shanky)  Vermaने कहा कि ब्यूटी पार्लर को बंद करने कराने के लिए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया जाएगा।

स्पा सेंटर में 18 नवंबर को मारा था छापा

द सीजर फैमिली सैलून में 18 नवंबर को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना की टीम ने छापा मारा था। टीम ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। शिकायत थी कि यहां पर स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इसके बाद यह फिर से शुरू हो गया। यहां पर पुलिस ने पहले अश्लील सामग्री भी बरामद की थी।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

दरोगा ने कही यह बात

वही इस मामले में आरोपी दरोगा स्नेह प्रकाश आजाद (Inspector Sneh Prakash) का कहना है कि आठ महीने पहले वह छुट्टी पर थे। अपने परिवार के साथ वैवाहिक वर्षगांठ मना रहे थे। इसी दौरान मेरे घर की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। युवती जो आरोप लगा रही है, उसके खिलाफ लड़की सप्लाई करने के मामले में 376 का मुकदमा दर्ज है। उसका नाम मुकदमे से नहीं निकाला गया, इसलिए गलत आरोप लगा रही है।

आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी ने बताया कि चौकी प्रभारी के खिलाफ दिए गए सबूतों की जांच की गई। इसके आधार पर उसे निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी है।

Advertisement