Portugal ‘Burqa Law’ : यूरोपीय देश पुर्तगाल में बुर्का को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। देश में बुर्का लॉ लागू हो चुका है। पुर्तगाल के राष्ट्रपति अंतोनियो जोसे सेगुरो ने इस कानून को मंजूरी दे दी है। खबरों के अनुसार, अब इस कानून के तहत पुर्तगाल में सार्वजनिक जगहों पर चेहरा छिपाने पर रोक लगा दी गई है। मुख्य रूप से इसके जरिए पुर्तगाल में पूरे चेहरे को ढकने वाला नकाब पहनने वाली मुस्लिम महिलाओं को रोका जाएगा।
पढ़ें :- Tokyo Narita Airport : जापान के नारिता एयरपोर्ट पर मलेशियाई एयरलाइंस के इंजन से निकला धुआं, रनवे को करना पड़ा बंद
बुर्का लॉ को दक्षिणपंथी पार्टियों के दबाव में लाया गया था। यहां के राष्ट्रपति अंतोनियो जोसे सेगुरो (President Antonio José Seguro) ने मुहर लगाते हुए एक बयान में कहा है कि चेहरे को इंसान की पहचान और एक-दूसरे से बातचीत का एक अहम हिस्सा माना जाना चाहिए।
‘बुर्का कानून’
खबरों के अनुसार, इस कानून के अंतिम रूप को स्थानीय मीडिया ने “बुर्का कानून” बताया है। दरअसल कुछ मुस्लिम महिलाएं अपने शरीर और चेहरे को ढकने के लिए बुर्का पहनती हैं। इसी से इस कानून को बुर्का कानून नाम दिया जा रहा है। इस कानून को जुलाई में संसद ने मंजूरी दी थी। इसे दक्षिणपंथी सरकार में शामिल पार्टियों और कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों के सांसदों का समर्थन मिला था, जबकि लेफ्ट पार्टियों ने इसके खिलाफ वोट दिया था।
कानून के अनुसार सार्वजनिक जगहों पर ऐसे कपड़े पहनने पर रोक है, जिनसे चेहरा छिपता हो या किसी व्यक्ति की पहचान करना मुश्किल होता हो। इसके अलावा किसी व्यक्ति को उसके लिंग, धर्म, उम्र या मूल के कारण चेहरा ढकने के लिए मजबूर करना भी अपराध होगा।
पुर्तगाल में इस कानून का उल्लंघन करने वालों पर 150 से 3,000 यूरो तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।