PR Sreejesh’s Jersey Number 16 Retired: पेरिस ओलंपिक 2024 की ब्रांज मेडल विजेता भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने संन्यास ले लिया है। श्रीजेश ने ओलंपिक गेम्स की शुरुआत से पहले ही कहा दिया था कि यह उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। वहीं, हॉकी इंडिया ने दिग्गज खिलाड़ी के सम्मान में उनकी जर्सी नंबर 16 को रिटायर करने का फैसला किया है।
पढ़ें :- Video-ईरान ने होर्मुज पर अमेरिका के सबसे घातक F-15 जेट को किया ढेर! ट्रंप की चेतावनी के बीच बढ़ा तनाव
हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने ब्रांज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सम्मान समारोह में कहा, ‘श्रीजेश अब जूनियर टीम के कोच बनने जा रहे हैं और हम सीनियर टीम के लिए 16 नंबर की जर्सी रिटायर कर रहे हैं। हम जूनियर टीम के लिए नंबर 16 को रिटायर नहीं कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, “श्रीजेश दुसरा श्रीजेश को जूनियर टीम में पैदा करेगा (श्रीजेश अपने जैसे किसी खिलाड़ी को जूनियर टीम में तैयार करेंगे जो नंबर 16 की जर्सी पहनेगा)।” बता दें कि हॉकी इंडिया ने संन्यास के बाद श्रीजेश को जूनियर मेंस हॉकी टीम का हेड कोच नियुक्त किया है।
1⃣6⃣ . Hockey India has decided to retire the Jersey… pic.twitter.com/MCv4VtSnZe
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 14, 2024
पढ़ें :- फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ़ इंडिया ने पीएम मोदी को लिख पत्र, कहा- संघर्ष क्षेत्रों में फंसे 23 हजार भारतीय नाविकों की जिंदगी खतरे में
बता दें कि साल 2006 में पीआर श्रीजेश ने इंडिया की सीनियर हॉकी टीम के लिए अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा, श्रीजेश ने भारतीय हॉकी टीम के लिए कप्तानी की भी जिम्मेदारी को संभाला है। उन्होंने अपने 18 साल लंबे करियर के दौरान चार ओलंपिक खेले हैं, जिसमें 2020 टोक्यो ओलंपिक और पेरिस ओलंपिक में ब्रांज मेडल जीता है। चीन में 2022 एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता। इंग्लैंड में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेडल और 2023 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में गोल्ड मेडल जीता। उनके इंडियन हॉकी में योगदान के लिए भारत सरकार की तरफ से साल 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।