BCCI’s new selectors: पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह बीसीसीआई की पुरुष राष्ट्रीय टीम की चयन समिति में शामिल हो गए हैं। दिल्ली की अमिता शर्मा को महिला चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि मुंबई की सुलक्षणा नाइक और हैदराबाद की श्रावंती नायडू भी इसमें शामिल होंगी।
पढ़ें :- Video : कुलदीप यादव की संगीत सेरेमनी जमकर नाचे फील्डिंग कोच, फैंस ने पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा अवतार
बीसीसीआई की 95वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह बीसीसीआई की पुरुष राष्ट्रीय टीम की चयन समिति में शामिल किया गया, जबकि पूर्व भारतीय गेंदबाज अमिता शर्मा को महिला राष्ट्रीय चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह इस भूमिका में नीतू डेविड की जगह लेंगी। अमिता ने भारत के लिए 116 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 87 विकेट लिए हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए पाँच टेस्ट और 41 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं, जिनमें उन्होंने क्रमशः पांच और 16 विकेट लिए हैं।
इस बीच, एस शरत को जूनियर चयन पैनल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शरत 2023 से सीनियर पैनल का हिस्सा थे। सीनियर पुरुष टीम के रिक्त चयनकर्ताओं के पदों के लिए पूर्व भारतीय खिलाड़ियों आर.पी. सिंह, प्रज्ञान ओझा और अमय खुरसिया ने इंटरव्यू दिया था। जिसके बाद प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह ने एस. शरत (दक्षिण क्षेत्र) और सुब्रतो बनर्जी (मध्य क्षेत्र) की जोड़ी की जगह ली है।