Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Pratapgarh News : सिरफिरे आशिक ने नवविवाहिता को गोली मारने के बाद खुद को उड़ाया, चार दिन पहले हुई थी शादी

Pratapgarh News : सिरफिरे आशिक ने नवविवाहिता को गोली मारने के बाद खुद को उड़ाया, चार दिन पहले हुई थी शादी

By santosh singh 
Updated Date

प्रतापगढ़। यूपी के प्र​तापगढ़ जिले (Pratapgarh District) कोहड़ौर थाना (Kohdaur Police Station) क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में सिरफिरे आशिक ने नवविवाहिता को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा दिया। दोनों की मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की शादी चार दिन पहले हुई थी। कल ही वह ससुराल से मायके आई थी।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

मदाफरपुर बाजार (Madafarpur Bazaar) की रहने वाली युवती ज्योति वर्मा (22) की शादी चार दिन पहले हुई थी। सोमवार को वह ससुराल से मायके आई थी। भोर में किसी काम से वह घर के बाहर निकली थी कि पहले से घात लगाकर बैठे एक युवक ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तो खून से लथपथ युवती को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवती को गोली मारने के बाद युवक ने कुछ दूर जाकर खुद को भी गोली से उड़ा दिया। युवक की पहचान दिलीपपुर थाना (Dilippur Police Station) क्षेत्र के पिपरी खालसा (Pipri Khalsa) निवासी उदयराज वर्मा (26) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। घर वालों ने चार दिन पहले युवती की शादी दूसरे युवक से कर दी थी।

घटना स्थल से कुछ दूरी पर मिला युवक का शव

युवती को गोली मारने के बाद युवक ने करीब तीन सौ मीटर दूर जाकर खुद को भी गोली मार ली। गोली उसकी पेट में लगी। मौके पर उसकी मौत हो गई। शव के पास तमंचा भी पड़ा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर गांव में खलबली मची हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे

एसपी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार (Superintendent of Police Dr. Anil Kumar) मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। घटना को लेकर परिवार को लोग भी स्तब्ध हैं। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। युवक ने प्रेमिका को गोली मारने के बाद भागकर खुद को भी गोली मार ली।

Advertisement