Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Prayagraj: आज PM Modi लाखों महिलाओं को देंगे खास तोहफा, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का बनेगे हिस्सा

Prayagraj: आज PM Modi लाखों महिलाओं को देंगे खास तोहफा, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का बनेगे हिस्सा

By आराधना शर्मा 
Updated Date

प्रयागराज: पीएम मोदी (PM MODI) आज प्रयागराज का दौरा करेंगे साथ ही यहां महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम (women empowerment program) में हिस्सा लेंगे। खबरों के मुताबिक, इस दौरान पीएम महिलाओं से जुड़ी नौ योजनाओं का लाभ लाखों महिलाओं को देंगे।

पढ़ें :- IPL Final 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स बनी विजेता, सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

आपको बता दें, इस योजना का लाभ लेने के लिए राज्य सरकार ने लाखों महिलाओं को न्योता दिया है जोकि इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। पीएम का ये कार्यक्रम परेड मैदान (parade ground) में होगा।

यहां 85 स्क्वॉयर मीटर का पंडाल तैयार (85 square meter pandal ready) किया गया है, जिसमे 3.5 लाख महिलाओं के बैठने की व्यवस्था है। मैदान में बने स्टेज को एसपीजी के हवाले कर दिया गया है जोकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़े प्रोटोकाल को देखती है।

ये महिलाएं लेंगी हिस्सा 

कार्यक्रम में ग्रुप सखी, बैंक सखी, कम्युनिटी शौचालय चलाने वाली महिलाएं, बीसी सखी, कृषि पालन सखी, बिजली सखी, राशन सखी, कन्या सुमंगल स्कीम और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं हिस्सा लेंगी। पीएम मोदी तकरीबन दो घंटे तक प्रयागराज में रुकेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी काफी जोरो-शोरो से पिछले कुछ दिनों से चल रही थी। खुद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया था।

प्रधानमंत्री महिलाओं से जुड़ी तमाम स्कीम का उद्घाटन करेंगे और सीधे महिलाओं के खाते में इन स्कीम का पैसा पहुंचेगा। इन स्कीम के जरिए महिलाओं के खाते में 1000 करोड़ रुपए पहुंचेंगे। जिसमे एसजीएच से जुड़े एक लाख खाते हैं। साथ ही 202 राशन यूनिट का भी उद्घाटन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना का लाभ 101000 महिलाओं तक पहुंचाना है।

Advertisement