Karnataka Accident: कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां हिरियूर तालुक में गोरलाथू गांव के पास नेशनल हाईवे 48 पर कंटेनर लॉरी और स्लीपर बस की भीषण टक्कर हो गयी। इस टक्कर के बाद बस में आग लग गयी। हादसे में जलकर कम से कम 9 लोगों की मौत की खबर है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों और घायलों को अनुग्रह राशि (मुआवजा) देने का ऐलान किया है।
पढ़ें :- 'युवा किसानों से शादी नहीं करना चाह रही ज्यादातर महिलाएं...' कांग्रेस MLA ने सरकार से की ये खास अपील
राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बस में आग लगने की दुखद घटना से बहुत दुख हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”
Deeply pained by the tragic bus fire incident in Chitradurga, Karnataka, which has led to the loss of lives. My heartfelt condolences to the bereaved families. I pray for speedy recovery of the injured.
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 25, 2025
पढ़ें :- Plane Crash : कर्नाटक के विजयपुरा में विमान हादसा, इंजन में तकनीकी खराबी की आशंका
पीएमओ ने पीएम मोदी की ओर से एक बयान जारी करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, “कर्नाटक के चित्रदुर्ग ज़िले में हुए हादसे में लोगों की जान जाने से बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों। PMNRF की ओर से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”
Deeply saddened by the loss of lives due to a mishap in the Chitradurga district of Karnataka. Condolences to those who have lost their loved ones. May those injured recover at the earliest.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each…
— PMO India (@PMOIndia) December 25, 2025
पढ़ें :- 'मुझे बजट से ज़्यादा उम्मीदें नहीं, लेकिन देखते हैं...' प्रियंका गांधी का Union Budget पेश होने से पहले बड़ा बयान
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “चित्रदुर्ग के पास एक लॉरी और बस के बीच हुए भयानक हादसे में कई यात्रियों के जिंदा जलने की दुखद खबर सुनकर दिल कांप गया है। यह दिल तोड़ने वाला है कि क्रिसमस की छुट्टियों में अपने गांवों की ओर जा रहे लोगों का सफर इतने दुखद अंत के साथ खत्म हुआ। हादसे के कारण का पता लगाने के लिए पूरी जांच की जानी चाहिए। मैं प्रार्थना करता हूं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले। मैं भी उन परिवारों के दुख में शामिल हूं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया।”