Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-विपक्षी गठबंधन इन्हें केंद्र की सत्ता से हटाने का काम करेगा

अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-विपक्षी गठबंधन इन्हें केंद्र की सत्ता से हटाने का काम करेगा

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार (BJP government) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, विपक्षी गठबंधन यानी इंडिया को घमंडिया कहने वाले खुद सबसे बडे़ घमंडी हैं। विपक्ष के गठबंधन में जितने भी दल और नेता हैं वे अपने अपने राज्यों में बहुत ताकतवर हैं और ये विपक्ष का ये गठबंधन भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाने का काम करेगा। एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहने वाली भाजपा उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। उत्तर प्रदेश में भाजपा ऐसे दलों के सामने झुकी हुई है, जो उसे दिन रात बुरा भला कहते है।

पढ़ें :- सीएम केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर बोले अखिलेश यादव-सत्य की एक और जीत

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने वाली भाजपा को अपने अंदर झांकना चाहिए। भाजपा अपनी कमियां छुपाती है और दूसरों पर उंगली उठाती है। आज भाजपा देश की सबसे बड़ी परिवारवादी पार्टी है। उसकी सूची बहुत लम्बी है। उन्होंने कहा कि जो लोग हमारे ऊपर परिवारवाद का आरोप लगाते हैं वे लोकतंत्र में चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हैं। पार्टियों में अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के द्वारा चुनकर बनते हैं और लोकसभा और विधानसभाओं में जनता चुनकर भेजती है।

इसके साथ ही अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि हर गठबंधन में हमें कुछ न कुछ सिखाया है। समाजवादियों का वोट कभी कम नहीं हुआ। हर चुनाव में सपा का वोट बढ़ा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने चुनाव के दौरान चुनाव आयोग में जितनी भी शिकायते की, किसी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई। विधानसभा चुनाव में जानबूझकर समाजवादी पार्टी समर्थकों के वोट काटे गए। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि ज्यादा से ज्यादा वोट पड़े।

Advertisement