Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रियंका ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा-पिछले चुनाव में यहां एक झूठ का जाल फैलाया गया

प्रियंका ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा-पिछले चुनाव में यहां एक झूठ का जाल फैलाया गया

By शिव मौर्या 
Updated Date

अमेठी। कांग्रेस (Congress) ने अमेठी में ‘भाजपा हटाओ महंगाई भगाओ’ रैली का आयोजन किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस रैली में शामिल हुए। इस दौरान प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अमेठी (Amethi) से बहुत पुराना रिश्ता है। हमें आपसे कोई शिकायत नहीं है। कभी-कभी ऐसी परिस्थितियां बनती हैं जब सच छुप जाता है। ऐसे में खुद ही परिस्थितियां पहचाननी पड़ती हैं।​

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि, पिछले चुनाव में यहां एक झूठ का जाल फैलाया गया। किसने फैलाया? उन्हीं लोगों ने फैलाया जो पिछले सात साल से झूठ का जाल फैला रहे हैं। आपमें बहुत विवेक है। आप इस झूठ को पहचानिए। उन्होंने कहा कि, कोरोना के समय अमेठी के लोग देश के अलग-अलग कोने में फंसे थे। रात-रात भर फोन आते थे। देश के हर कोने में लोग फंसे थे और उनकी कोई मदद नहीं कर रहा था। कहां थी ये भाजपा की सरकार? कहां थे इनके सांसद?

प्रियंका (Priyanka Gandhi) ने कहा कि, कोरोना के समय आपकी मदद के लिए हमने बस भेजने की कोशिश की, हमारी बस नहीं आने दी। हम आक्सीजन भेज रहे थे, तो उसे भी नहीं आने दिया। हमने कहा कि हमारा नाम मत दीजिए। आप बस भेज दीजिए, लेकिन इनकार कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये सरकार आपको गन्ने का दाम नहीं दे सकती, आपको खाद नहीं दे सकती, लेकिन 8000 करोड़ के जहाज में चढ़कर यहां नौटंकी करने आ सकते हैं। सबकी आस्था होती है, लेकिन सब दिखावा नहीं करते।

उन्होंने कहा कि, आपको सिर्फ वोटबैंक बना रखा है। तरक्की सिर्फ उनके मित्रों का हुआ है, विकास सिर्फ उनका हुआ है, आप त्रस्त हैं, परेशान हैं। मैं आपसे आग्रह करती हूं कि बदल डालिए ये सरकार। अगर आपके विकास की बात न करें तो बदल दीजिए।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट
Advertisement