SSC Exam Corruption Case: स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (SSC) में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ रविवार को राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प की खबरें सामने आयी। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया। छात्रों के अनुसार, करीब 7 बजे पुलिस ने बल का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने छात्रों पर लाठीचार्ज किए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
पढ़ें :- IndiGo की नाकामी सरकार के एकाधिकार मॉडल की कीमत है: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि परीक्षाओं में भ्रष्टाचार खत्म करने की बजाय युवाओं पर लाठियां बरसाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन कर रहे SSC छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग अमानवीय और शर्मनाक है। हर परीक्षा में धांधली, हर भर्ती में घोटाला और पेपर लीक से पूरे देश के युवा त्रस्त हैं। भाजपा राज में भर्ती प्रक्रियाओं और परीक्षाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा है। उसे ठीक करने और युवाओं की बात सुनने की जगह उनपर लाठियां बरसाना दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्रों पर क्रूरता बरतने के बजाय उनकी बात सुनी जानी चाहिए।”
दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन कर रहे SSC छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग अमानवीय और शर्मनाक है।
हर परीक्षा में धांधली, हर भर्ती में घोटाला और पेपर लीक से पूरे देश के युवा त्रस्त हैं। भाजपा राज में भर्ती प्रक्रियाओं और परीक्षाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार युवाओं का भविष्य बर्बाद…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 25, 2025
पढ़ें :- Good News: अब EMI होगी कम, RBI ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती का लिया फैसला
क्या है पूरा मामला
स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (SSC) परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ देशभर से आए हजारों स्टूडेंट्स और टीचर्स ‘छात्र महाआंदोलन’ के बैनर तले रामलीला मैदान में जुटे थे। छात्रों का आरोप है कि एसएससी की ओर से हाल ही में कराई गई परीक्षाओं में लगातार अनियमितताएं सामने आ रही है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन की इजाजत केवल शाम 5 बजे तक ही दी गई थी। उसके बाद भी 100 से अधिक छात्र डटे रहे और उन्होंने प्रदर्शन जारी रखा, जिसके बाद दिल्ली पुलिस वहां पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पहले वहां की बिजली काटी गई और उसके बाद छात्रों को हटाने की कोशिश की गई।