Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022 : प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो कर कांग्रेस के पक्ष में मांगा वोट, की ये अपील

UP Election 2022 : प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो कर कांग्रेस के पक्ष में मांगा वोट, की ये अपील

By संतोष सिंह 
Updated Date

मेरठ। कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने मंगलवार को मेरठ में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया है। विधानसभा चुनाव में पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका ने हस्तिनापुर की प्रत्याशी अर्चना गौतम के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की है। खुले वाहन में प्रियंका अभिनेत्री एवं माॅडल अर्चना के साथ सड़कों पर निकली, जिन्हें देखने के लिये लोग सड़कों के किनारे और छतों पर खड़े थे।

पढ़ें :- Indian Navy : भारतीय नौसेना का दम अरब सागर में फिर दिखा , 20 पाकिस्तानियों के लिए बनी देवदूत

मवाना और हस्तिनापुर में निकाले गये रोड शो में पार्टी के स्टार प्रचारक सचिन पायलट भी साथ थे। रोड शो को लेकर युवाओं और महिलाओं में ज्यादा उत्साह देखा गया है। रोड शो के बाद कांग्रेस महासचिव का काफिला मथुरा के लिये रवाना हो गया ,जहां प्रियंका यमुना पूजा के बाद घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इसके बाद वह आगरा के खैरागढ़ जायेंगी और पार्टी प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के पक्ष में लोगों से वोट की अपील करेंगी।

पढ़ें :- Emergency landing of helicopter : महाराष्ट्र में इंडियन आर्मी के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 4 जवान सुरक्षित

बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर चुनाव प्रचार आज शाम छह बजे थम जायेगा। पहले चरण के लिये मतदान 10 फरवरी को होगा।

पढ़ें :- 'मेरे भाई 4000 KM पैदल चले... शहंशाह नरेंद्र मोदी जी महलों में रहते हैं,' शहजादा बोलने पर प्रियंका गांधी का पलटवार
Advertisement