Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Congress Protest: बैरीकेड फांदकर आगे बढ़ीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठीं, राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया

Congress Protest: बैरीकेड फांदकर आगे बढ़ीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठीं, राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया

By शिव मौर्या 
Updated Date

Congress Protest:  महंगाई, बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का आज बड़ा प्रदर्शन जारी है। राहुल-प्रियंका समेत बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस नेताओं की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोक दिया है।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

इसको लेकर वो धरने पर बैठ गई हैं। इस समय पुलिस प्रियंका गांधी को मनाने में जुटी है लेकिन वो धरने पर बैठी हुई हैं। इसके साथ ही उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। प्रियंका के धरने पर बैठने के बाद वहां पर और ज्यादा भीड़ जुट गई है।

प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने की कोशिश
बता दें कि, इस समय पुलिस प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने की कोशिश में जुटी हुई है। हालांकि, वो धरने पर बैठी हुईं हैं। बड़ी संख्या में पुलिस भी वहां पर मौजूद हैं। इस दौरान वहां पर धक्का मुक्की की भी स्थिति बन गई है।

Advertisement