नई दिल्ली। वायनाड ने लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था चार साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में GDP वृद्धि दर 6.5 फीसदी रही। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद यह सबसे सुस्त रफ्तार है।
पढ़ें :- DM-SSP की जनसुनवाई की सीएम कार्यालय करेगा निगरानी, नाराज मुख्यमंत्री योगी ने अब जारी किए ये आदेश
देश की अर्थव्यवस्था चार साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में GDP वृद्धि दर 6.5% रही। कोरोना काल के बाद यह सबसे सुस्त रफ्तार है।
भाजपा सरकार आर्थिक मोर्चे पर लगातार असफल हो रही है। देश भर में उद्योग-धंधे सिमट रहे हैं। औद्योगिक…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 31, 2025
पढ़ें :- अजित पवार के छोटे बेटे ने प्लेन क्रैश में जताया साजिश का शक! बोले- ब्लैक बॉक्स आसानी से खराब नहीं हो सकता
प्रियंका गांधी ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि भाजपा सरकार आर्थिक मोर्चे पर लगातार असफल हो रही है। देश भर में उद्योग-धंधे सिमट रहे हैं। औद्योगिक उत्पादन आठ महीने के निचले स्तर पर है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भयंकर बेरोजगारी है। नई नौकरियां पैदा नहीं हो रहीं। लोगों की आय घट रही है, आर्थिक असमानता तेजी से बढ़ रही है, इसलिए मांग और खपत भी घट रही है। मोदी सरकार (Modi Government) पर निशाना साधते हुए कहा कि तेज आर्थिक प्रगति के बगैर विकसित भारत की बातें हवा-हवाई हैं।