Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चुनावी दौरे पर असम पहुंची प्रियंका ने कहा, बहुरंगी संस्कृति ही इस राज्य की शक्ति है

चुनावी दौरे पर असम पहुंची प्रियंका ने कहा, बहुरंगी संस्कृति ही इस राज्य की शक्ति है

By शिव मौर्या 
Updated Date

गुवाहाटी। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा असम के दौरे पर हैं। वो दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं महिलाओं से अनुरोध करती हूं की वे आगामी चुनाव में जिम्मेदारी से वोटिंग करें, क्योंकि यह उनके और उनके बच्चों के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में महिलाओं के प्रति अपराध की दर देश में सबसे अधिक है और मौजूदा सरकार ने स्थिति को सुधारने के लिए कुछ नहीं किया है।

पढ़ें :- Tirupati Laddoos : तिरुमला तिरुपति मंदिर के लड्डू में बीफ फैट-फिश ऑयल, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के टेस्ट में कंफर्म

प्रियंका ने चाय बागानों में श्रमिकों के साथ मुलाकात की और चाय की पत्तियां भी तोड़ी। इसके साथ ही वह तेजपुर के महाभैरव मंदिर में दर्शन और चुनावी सभा भी करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि, आप जब वोटिंग करें, तो ध्यान से व सोच कर मतदान करें और समझें कि जिस सियासी पार्टी या नेताओं को आप चुन रहे हैं वे आपके बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए नीतियां तैयार करने के लायक हैं या नहीं।

असम राज्य की विशेषताओं के संबंध में उन्होंने ट्वीट करके कहा कि असम की बहुरंगी संस्कृति ही असम की शक्ति है। असम यात्रा के दौरान लोगों से मिलकर महसूस किया कि लोग इस बहुरंगी संस्कृति को बचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता से तैयार हैं। अपनी संस्कृति और विरासत बचाने के लिए असम के लोगों की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ है।

 

पढ़ें :- UP Board Exam 2025 : ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण की समय-सारिणी जारी, 25 सितम्बर तक परीक्षा केन्द्र के लिए करें आवेदन
Advertisement