लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को फ्री बस की यात्रा का तोहफा यूपी सरकार ने दिया है। बड़ी संख्या में महिलाएं रोडवेज बसों से अपने गंतव्य को पहुंच रही हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें महिलाएं बसों के इंतजार में खड़ी हैं और कई तरह के आरोप भी लगा रही हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर कर यूपी सरकार पर निशाना साधा है।
पढ़ें :- Video : ये क्या बोल गए बीजेपी सांसद रवि किशन, कहा-राहुल गांधी आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हो...
अखिलेश यादव ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, बे-बस बहन : रक्षाबंधन पर मुफ़्त बस का वादा करके बस ही हटवा दी! “प्राण जाए पर वचन न जाए” कहनेवाले रघुवंशियों तक को ठग लेनेवाले ये भाजपाई क्या वचन निभाएंगे।
बे-बस बहन : रक्षाबंधन पर मुफ़्त बस का वादा करके बस ही हटवा दी!
“प्राण जाए पर वचन न जाए” कहनेवाले रघुवंशियों तक को ठग लेनेवाले ये भाजपाई क्या वचन निभाएंगे। pic.twitter.com/9kJv5TliJo
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 28, 2026
पढ़ें :- 'स्वाभिमान की परिभाषा सत्ता की कुर्सी से तय नहीं होती...' केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर पलटवार
दरअसल, रक्षाबंधन के अवसर पर यूपी सरकार ने 27, 28 और 29 अगस्त को महिलाओं और सह यात्रियों के लिए रोडवेज बस की यात्रा को फ्री कर दिया था। रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं रोडवेज बसों की यात्रा कर रही हैं। योगी सरकार के इस कदम से महिलाओं को बड़ी राहत भी मिल रही है।