नई दिल्ली। अमेरिका और इज़रायल मिलकर ईरान से युद्ध कर रहे है। सोमवार को इस युद्ध का 24वां दिन है। इस युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट में तबाही मची हुई है। अमेरिका और इज़रायल मिलकर लगातार ईरान पर हमले कर रहे है। जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान भी दोनों देशों को कड़ी टक्कर दे रहा है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बिल्कुल भी सीज़फायर के मूड में नहीं दिख रहे हैं। वह किसी भी कीमत पर ईरान पर जीत चाहते है। वहीं ईरान ने भी साफ कर दिया है की वह इस युद्ध में नहीं झुकेगा।
पढ़ें :- Donald Trump Gold Coin : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चेहरे वाला 24 कैरेट सोने का खास सिक्का जारी करेगा अमेरिका, जानिए पूरा मामला?
बता दे कि तीनों देशों के बीच चल रहे इस युद्ध पर अमेरिका के मीडिया चैनलों ने एक सर्वे कराया है। इस सर्वे के अनुसार अमेरिका की 66 प्रतिशत जनता युद्ध के खिलाफ है। वहीं 34 प्रतिशत जनता का कहना है युद्ध बहुत जरूरी था। वहीं युद्ध की वजह से पेट्रोल औरगैस की कीमते तेजी से बढ़ रही है। इस कारण अमेरिका की ज़्यादातर जनता राष्ट्रपति ट्रंप से नाराज़ है। तीनों देशों के बीच चल रहे इस युद्ध के कारण दुनियाभर में तेल और गैस का संकट पैदा हो गया है। एक तरफ जहां तेल और गैस की कीमते तेजी से बढ़ रही है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिक की सेना की कार्रवाई में बिलियन डॉलर भी खर्च हो रहे है। अमेरिका की जनता का मानना है युद्ध के कारण अमेरिका की अर्थव्यवस्था तेजी से कमजोर हो रही है। लोगों का कहना है अमेरिका की अर्थव्यवस्था की कभी भी कमर टूट सकती है। इस कारण महंगाई अपने चरम पर पहुंच जाएगी।