Srinagar demonstration against Khamenei Death : अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरानी के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर भारत में भी जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में कश्मीरी शिया मुसलमानों ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ लाल चौक पर प्रदर्शन किया। इस बीच, राज्य के सीएम उमर अब्दुल्ला ने खामेनेई की मौत पर दुख जताया है।
पढ़ें :- 'भारत ने एक भरोसे मंद दोस्त खोया है...' AAP सांसद संजय सिंह ने खामेनेई के निधन पर जताया दुख
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के ऑफिस ने एक्स पोस्ट में कहा, “मुख्यमंत्री ने ईरान में हो रहे घटनाक्रम पर गहरी चिंता जताई है, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की खबरें भी शामिल हैं। उन्होंने सभी समुदायों से शांत रहने, शांति बनाए रखने और ऐसे किसी भी काम से बचने की अपील की है जिससे तनाव या अशांति हो सकती है। जम्मू और कश्मीर सरकार, ईरान में अभी J&K के निवासियों, जिसमें छात्र भी शामिल हैं, की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रही है।”
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने खामेनेई की हत्या पर कहा, “हम शहादत से नहीं डरते… ईरान ने अमेरिका और इज़राइल को कड़े शब्दों में कहा है कि ऐसा करारा जवाब दिया जाएगा कि वे इसे हमेशा याद रखेंगे… दुनिया दोनों देशों को खत्म होते देखेगी…” शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जवाद ने कहा, “हमने तीन दिन के शोक का ऐलान किया है, और लोगों को अपनी दुकानें और बिजनेस बंद कर देने चाहिए, लेकिन हमें किसी पर दबाव नहीं डालना चाहिए… यह इंसानियत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है… हम आज रात 8 बजे कैंडललाइट मार्च निकालेंगे।”