Punjab Assembly elections 2027 : पंजाब में विधानसभा चुनाव जैसे जैस नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। राज्य में राजनीतिक हलचल के बीच ठीक विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के दो मौजूदा विधायकों ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
पढ़ें :- Punjab Elections 2027 : AAP ने दूसरी लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, कृषि मंत्री का टिकट कटा
हरमीत सिंह पठानमाजरा पटियाला जिले की सनौर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसी तरह चेतन सिंह जौड़ामाजरा (चेतन सिंह जोड़ा माजरा समाना विधानसभा सीट से विधायक हैं और पूर्व मंत्री रह चुके हैं। इन्होंने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने की घोषणा की है।
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी ने 31 अक्तूबर को ही कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 40 लोगों के नाम थे, जिसमें खुद सीएम भगवंत मान का नाम भी था। सीएम भगवंत मान धुरी से चुनाव लड़ रहे हैं। ये इस लिस्ट से फाइनल हो चुका है।
गौरतलब है कि पंजाब में Punjab Assembly elections 2027 को ध्यान में रखते हुए बीजेपी एक्टिव मोड में है। हाल ही में देश के गृह मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता अमित शाह ने पंजाब का दौरा किया था और नशे के युवाओं में बढ़ते मामलों को जोर-शोर से उठाया था। अमित शाह ने कहा था कि मैं चिट्टा (ड्रग्स) से परेशान लोगों से मिला। पंजाब की स्थिति जानकर दुख हुआ। AAP सरकार को शर्म आना चाहिए।