1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Punjab Elections 2027 : AAP ने दूसरी लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, कृषि मंत्री का टिकट कटा

Punjab Elections 2027 : AAP ने दूसरी लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, कृषि मंत्री का टिकट कटा

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 (Punjab Assembly Elections 2027) के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 31 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पार्टी ने माझा, दोआबा और मालवा क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 (Punjab Assembly Elections 2027) के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 31 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पार्टी ने माझा, दोआबा और मालवा क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं, वहीं कुछ मौजूदा विधायकों और मंत्रियों के टिकट भी काटे गए हैं।

पढ़ें :- गजनबी ने सोमनाथ लूटा, भाजपाइयों ने राम मंदिर', बीजेपी हिम्मत के साथ लगाए ज्ञानेश कुमार और एसआईआर जिंदाबाद के नारे: संजय सिंह

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा लंबी विधानसभा सीट की हो रही है। यहां से कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह उनके रिश्तेदार रणधीर सिंह धीरा खुड्डियां को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, खरड़ विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक अनमोल गगन मान को भी टिकट नहीं दिया गया है।

पढ़ें :- पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीन विधायक कुंवर विजय, चेतन सिंह और हरमीत ने थामा बीजेपी का झंडा

पार्टी ने सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर को बरनाला विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। मीत हेयर पहले भी इसी सीट से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा होशियारपुर से सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल को फगवाड़ा विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। पंजाब की अभिनेत्री सोनिया मान को भी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है। उन्हें अमृतसर जिले की राजा सांसी विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है।

पढ़ें :- Punjab Assembly elections 2027 : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले AAP के 2 विधायकों ने दिया पार्टी से इस्तीफा , राजनीति हलचल तेज
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...