Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Punjab : सीएम भगवंत मान ने 11 खिलाड़ियों को PCS और PPS के नियुक्ति पत्र सौंपे, हरमनप्रीत कौर बनीं DSP

Punjab : सीएम भगवंत मान ने 11 खिलाड़ियों को PCS और PPS के नियुक्ति पत्र सौंपे, हरमनप्रीत कौर बनीं DSP

By संतोष सिंह 
Updated Date

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) ने रविवार को प्रदेश के 11 खिलाड़ियों को प्रांतीय सिविल सेवा (PCS ) और प्रांतीय पुलिस सेवा ( PPS ) के नियुक्ति पत्र सौंपे। भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women’s Cricket Team) की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Captain Harmanpreet Kaur) को डीएसपी (DSP) बनाया गया है। वहीं 41 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम के नौ खिलाड़ियों को भी नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है
सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann)ने कहा कि आज देश और पंजाब को गौरवान्वित करने वाले 11 खिलाड़ियों को क्लास-एक अधिकारी के नियुक्ति पत्र बांटे गए। सात खिलाड़ियों को पीपीएस ( PPS ) और चार खिलाड़ियों को पीसीएस नियुक्त किया गया। सभी खिलाड़ियों, उनके परिवार और कोचों को बधाई। एक खेल प्रेमी के रूप में मुझे इन खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है। नई शुरुआत के लिए सभी को शुभकामनाएं…।
पढ़ें :- राघव चड्ढा ने किताब के साथ किया पोस्ट, लिखा- अपने गुरु और वरिष्ठों के सामने अपने हुनर का इतना प्रदर्शन न करें, जिससे वह असुरक्षित महसूस करें
Advertisement