Punjab Local Body Elections 2026 : पंजाब स्थानीय निकाय चुनावों में आज राज्य के आठ नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों में सुबह से वोटिंग जारी है। मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पोलिंग बूथ पहुँच रहे हैं। इस बीच, श्री मुक्तसर साहिब में अनोख नजारा देखने को मिला, जहां पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग अपनी पत्नी के साथ बैलगाड़ी पर वोट डालने के लिए निकले।
पढ़ें :- महिला से सोने की चेन झपटने वाले पंजाब के आठ युवक गिरफ्तार
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और उनकी पत्नी स्थानीय निकाय चुनावों में वोट डालने के लिए बैलगाड़ी से गए। अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने श्री मुक्तसर साहिब के वार्ड नंबर 5 के बूथ नंबर 14 पर अपना वोट डाला। बैलगाड़ी से वोट डालने जाने को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा, “हम मुक्तसर को निश्चित रूप से वापस हासिल करेंगे। कांग्रेस से गलतियां हुईं; हम चीज़ों को उस तरह से नहीं संभाल पाए, जिस तरह से उन्हें संभाला जाना चाहिए था।”
उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस कार्यकर्ता दूसरी पार्टियों के खिलाफ़ बहुत ज़ोरदार लड़ाई लड़ रहे हैं। लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है, और कांग्रेस को नगर निकाय चुनावों में समर्थन मिल रहा है। मुक्तसर से AAP के विधायक को अगली बार टिकट शायद न मिले।”